ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांति से मना मुहर्रम

इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर्व श्रद्धा व सद्भाव के साथ शिया व सुन्नी समुदाय के लोगों ने मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 01:16 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 01:16 AM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांति से मना मुहर्रम
ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांति से मना मुहर्रम

दरभंगा। इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर्व श्रद्धा व सद्भाव के साथ शिया व सुन्नी समुदाय के लोगों ने मनाया। शिया समुदाय के लोगो ने जंजीरी मातम के साथ मुहर्रम पर्व मनाया। वहीं, सुन्नी समुदाय के लोगों ने परंपरागत हथियारों का करतब दिखाते या अली या हुसैन के नारा के साथ पर्व को मनाया। शांति बनाए रखने को लेकर क्षेत्र में जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। थाना क्षेत्र के बड़ी मलिकपुर गांव में शिया समुदाय के लोगो ने इमाम हुसैन की शहादत के गम में माहे मुहर्रम के 40 वें दिन अपने-अपने घरों से काला कपड़ा पहन कर बड़ी मलिकपुर गांव स्थित शिया मस्जिद के सामने बने इमामबाड़ा पर शहादत की तकरीर की।

अलीनगर : प्रखंड क्षेत्र के हर¨सहपुर, पकड़ी, कटहा, सहजौली, पिरहौली आदि गावों में मुहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने लाठी, भाला, तलवार से नुमाइशी खेलों का प्रदर्शन किया। प्रखंड क्षेत्र का सबसे बड़ा अखाड़ा अलीनगर हाट मैदान है, जहां एक दर्जन से अधिक गांवों का तजिया मिलान के साथ-साथ मेले का भी आयोजन किया जाता है। मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक समापन करने के लिए बीडीओ रितेश कुमार, सीओ राजीव रंजन, थानाध्यक्ष रामनारायण पासवान काफी सक्रिय दिखे। वहीं, स्थानीय लोगों में मुखिया मनेसुर्रहमान, सरपंच लाल मुहम्मद, वसीम अख्तर, रिजवान आलम, मोतीउर रहमान, परवेज आलम, लुतफुर रहमान, बैजनाथ यादव सहित दर्जनों लोगों ने शांति वातावरण रखने मे अहम भूमिका निभाई।

हायाघाट :बांसडीह, बेंता, धोबोपुर बनसारा, खरारी, नेयाम, पश्चिमी विलासपुर, शिवैंसिहपुर, श्रीपुरबहादुरपुर आदि गांवों से सुन्नी समुदाय के लोगों ने ताजिया जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचकर मातमी धुन पर कई नुमाईशी खेलों का प्रदर्शन किया। लोगों ने हाय हुसैन-हाय हुसैन का नारा लगाते हुए अपने गम का इजहार किया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीओ राकेश कुमार, सीओ विमल कुमार कर्ण, हायाघाट थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक, एपीएम थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद व पतोर ओपी थानाध्यक्ष धीरेंद्र ¨सह दल-बल के साथ पूरी तरह मुस्तैदी के साथ मौजूद थे। वहीं प्रशासन के सहयोग में उप प्रमुख फखरे आजम, पंसस दिलीप साह, डॉ. अब्दुल रब, पूर्व मुखिया अर¨वद कुमार ¨सह, सुधीर गुप्ता, लोकतांत्रिक जनता दल के जिलाध्यक्ष देवकांत राय, मो. मुर्शीद, अब्दुल कादिर, प्रवीण कुमार चौधरी आदि पूरी तरह सक्रिय रहे।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी : स्थानीय बाजार एवं आपपास के गावों में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का पर्व मनाया गया। रामपुर राउत स्थित नव युवक मुहर्रम कमेटी द्वारा चयनित अखाड़ा पर पहुंचकर लोगों ने अपने-अपने खेलों का प्रदर्शन किया। भलुका, नवटोलिया, तरबन्ना, मनाही आदि गांवों से युवक तजिया जुलूस लेकर अपने अखाड़े लौटे। नवयुवक मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मो. खालीद बताते हैं कि यहां प्रत्येक वर्ष मुहर्रम के पाक महीने में मेले का आयोजन किया जाता है। इस अखाड़े पर दोनों ही समुदाय के लोग पहुंचते है। वहीं, दूसरी ओर कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत के भलुका में भी मुहर्रम के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने बताया कि मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु, सीओ ओमप्रकाश गुप्ता, मो. जफर, दस्तकीर, बादशाह, अनवरत हुसैन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

---------------

तारडीह : शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के साथ मुहर्रम का चौकी मिलान विभिन्न अखाड़ों द्वारा किया गया। मछैता के बुनियादी स्कूल मैदान में रही टोल एवं मछैता अखाड़े के सदस्यों ने चौकी मिलान के दौरान अपने-अपने खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सीओ अशोक कुमार यादव थाना प्रभारी उदय कुमार के अलावा सअनि जागेश्वर यादव आदि मौजूद थे।

कुशेश्वरस्थान : प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बुचौली, वरना, हथड़ा, गोठानी, बलहा, सदैव, गोड़ा, मसानखोन तथा बेर आदि गांव में ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में लोगों ने परंपरागत हथियारों से अपने करतब का प्रदर्शन किया। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है

कमतौल, संस : कर्बला के शहीदों की याद में शुक्रवार को दसवीं के अवसर पर क्षेत्र के कमतौल, करवा, मदिलमन, बहुआरा,रमौल, जहांगीटोला, निमरौली, कुम्हरौली, मिल्की, बग्घा, बाजितपुर, बहुआरा, मालपट्टी, कनौर, टेकटार आदि गांवों में जुमे की नमाज अदा करने के बाद मुहर्रम का जुलूस शांति व सौहार्द के माहौल में निकाला गया। इस अवसर पर शिया समुदाय के लोगों ने मातम मनाया। वहीं सुन्नी समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर मुहर्रम मनाया। इस दौरान परंपरागत हथियारों के साथ नुमाईशी खेल का प्रदर्शन किया। विधि व्यवस्था को ले चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। कमतौल थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने स्वयं इसकी निगरानी कर रहे थे। सभी मिलान स्थलों पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में पर्याप्त महिला व पुरुष बल तैनात थे। इमामबाड़ा से कर्बला के मैदान जाने के क्रम में कई जगहों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पानी व शर्बत की व्यवस्था कर सौहार्द व एकता का नमूना पेश किया।

---------------े

chat bot
आपका साथी