सरकार को वापस लेना चाहिए कृषि कानून

दरभंगा। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 12:17 AM (IST)
सरकार को वापस लेना चाहिए कृषि कानून
सरकार को वापस लेना चाहिए कृषि कानून

दरभंगा। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में महागठबंधन के नेताओं ने शनिवार को जिले में मानव श्रृंखला का निर्माण किया। जिले के सभी प्रमुख सड़क व जिला मुख्यालय में मानव श्रृंखला का जोर दिखा। लेकिन, आवागमन व कारोबार रोज की तरह सामान्य रहा। श्रृंखला में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह बहादुरपुर के पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानून के खिलाफ पूरे बिहार में महागठबंधन के सभी घटक दलों द्वारा मानव श्रखला का निर्माण अभूतपूर्व रहा है। वे दरभंगा के गंज चौक पर मानव श्रृंखला में भाग ले रहे थे। कहा कि इस क़ानून के लागू होने से किसान कॉरपोरेट घरानों के हाथ का कठपुतली हो जाएंगा।

पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि केंद्र की सरकार को गरीबों की चिता नहीं है। किसानों के हित में तीनों कानून को वापस लिया जाना चाहिए।

बहादुरपुर से राजद के प्रत्याशी रहे पार्टी नेता आरके चौधरी ने कहा कि केंद्र की सरकार जन विरोधी नीतियों के तहत काम कर रही है। किसानों की हितों की हत्या के लिए लाए गए तीनों काले कानून की वापसी तक आंदोलन चलता रहेगा। सरकार इसे अविलंब वापस ले।

वहीं युवा राजद के प्रदेश महासचिव मो. कलाम ने कहा कि सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। जनता सरकार इसलिए नहीं बनाती कि सरकार किसानों का ही गला घोंट दे। किसान हितों की रक्षा के लिए नए कृषि कानून वापस लिए जाने चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लहेरियासराय गांधी प्रतिमा के नीचे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में नेता व कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के नेताओं के साथ मानव श्रृंखला बनाकर देश के अन्नदाता किसान भाइयों के आंदोलन का समर्थन किया गया। मौ़के पर पालन चौधरी, पंडित रामनारायण झा,पूर्व मेयर अजय कुमार जालान, रामपुकार चौधरी, अरुण मिश्र, रेयाज अली खां, अपलेंद्र मिश्र, परमानंद झा, नवीन कुमार झा, पंकज चौधरी, कन्हैया झा, रतिकांत झा, राजा अंसारी, राहुल झा, मनोज झा, उदितनारायण चौधरी, मो.चांद, विशाल कुमार, प्रभाकर चौधरी,सिबगतुल्लाह नाज,बसंत झा,पिकु गिरी,शुशील कुमार सिंह,तनवीर अनवर,संतोष श्रीवास्तव आदि थे। वहीं कर्पूरी चौक पर कांग्रेस •िाला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मो.असलम के नेतृत्व में महागठबंधन नेताओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई। महागठबंधन के आह्वान पर शनिवार को राजद के विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक राजद नेता अमरनाथ गामी सहित भाकपा माले के नेताओं ने दरभंगा समाहरणालय पर मानव श्रृंखला बनाई। इस अवसर पर किसान विरोधी तीनो काला कानून को वापस लेने, एमएसपी को कानून का दर्जा दो, प्रस्तावित 2020 बिजली बिल वापस लो, धान सहित तमाम फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी करो, बिहार में एपीएमसी एक्ट को पुन: बहाल करो, मिथिलांचल में बंद पड़े उद्योगों को चालू करने, सहित अन्य मांगों को उठाया गया। मौके पर भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, आरके सहनी, नंदलाल ठाकुर, उमेश साह, हरि पासवान, लक्ष्मी पासवान, गंगा मंडल, साधना शर्मा, गजेंद्र नारायण शर्मा, किसान महासभा के जिला अध्यक्ष शिवन यादव, देवेन्द्र कुमार, इनौस जिला सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिस राज, मयंक कुमार यादव, संदीप कुमार, सदीक भारती, भूषण मंडल, साधना शर्मा, प्रो कामेश्वर पासवान, मोहम्मद जमाल उद्दीन, विसनाथ पासवान, प्रवीण यादव, हरिश्चन्द्र पासवान, किसुन पासवान, रंजन सिंह, नंदन साह, विनोद सिंह,रानी शर्मा आदि मौजूद रहे थे। वहीं भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, नारायण जी झा, अविनाश ठाकुर मंटू, माकपा के किसान नेता ललन चौधरी, दिलीप भगत, गोपाल ठाकुर, सुबोध चौधरी, दिनेश झा, सुधीर पासवान, रामसागर पासवान, अविनाश झा, छात्र नेता मुकुल कुमार, नीरज कुमार, भाकपा के राजीव कुमार चौधरी, विश्वनाथ मिश्र, सुधीर राय, लक्ष्मी कांत यादव, मणिकांत झा, बैद्यनाथ साह, मो. कलाम, वीरेन्द्र झा, शिव कुमार सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। बेनीपुर, संस. : कृषि कानून को निरस्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार महागठबंधन के नेता एंव कार्यकर्ताओं ने बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष मुख्य पथ पर मानव श्रृखंला बनाई। नेतृत्व कांग्रेस नेता मिथिलेश चौधरी, राजद नेता निलाम्बर यादव, सीपीआइएम नेता रामधनी झा ने किया। आशापुर चौक पर कांग्रेस नेता हैदर अली व राजद नेता मो. गैसउद्दीन, राजद नेता मो कुदुश, अर्जून पासवान, शैलेन्द्र मोहन पासवान,.रामविलास यादव, बब्लू यादव कांग्रेस के भाई बिरेन्द्र सहित महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बहादुरपुर, संस. : महागठबंधन के आह्वान पर एनएच-57 पर बाजार समिति चौक से मानव श्रृंखला बनी। इसमें भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, राजद के वरिष्ठ नेता नारद यादव, राजद सिहवाड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष मो वाशिद, भाकपा(माले) प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र पासवान, मुकेश यादव, रामबाबू साह, किसान नेता कोमलकांत यादव, इनौस जिला अध्यक्ष केशरी यादव, मो जमशेद, खेग्रामस देवेंद्र चौधरी, मो. मन्नत, मो शमशेर आदि ने नेतृत्व किया। मौके पर भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, राजद के वरिष्ठ नेता नारद यादव, भाकपा(माले) जिला स्थाई समिति सदस्य अशोक पासवान, इनौस के जिलाध्यक्ष केशरी यादव, शनिचरी देवी, लोकल सचिव पप्पू पासवान, सूर्यनारायण शर्मा, शिला देवी, आइसा जिला सचिव विशाल मांझी, राजद के मो वासिद, रामबाबू साह आदि ने विचार रखा।

कमतौल, संस. : महागठबंधन के आह्वान पर शनिवार को महागठबंधन के राजद, कांग्रेस, भाकपा माले व सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में मानव श्रृंखला का निर्माण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, भाकपा माले के अंचल सचिव ललन पासवान,सीपीआई के सुखदेव महतो,राजद के जिला महासचिव उपेंद्र राय,प्रखण्ड अध्यक्ष मांझी पासवान,मो.इरशाद, राम हृदय राय,वीरेंद्र राय,धर्मेंद्र कुमार सुमन,विकास कुमार,संजय राय,सत्यनारायण राय,शत्रुघ्न राम,संजय कुमार मिश्रा, चांद आलम,पप्पू राय,अमरजीत यादव समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे।

कुशेश्वरस्थान, संस. : राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाई-वे-56 पर प्रखंड मुख्यालय के सामने मानव श्रृंखला बनाई। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष राम अनुज यादव, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि शंकर कुमार झा, जिला महासचिव मधुकांत झा मिटू,शिव बालक यादव आदि सक्रिय रहे।

तारडीह, संस. : राजद प्रखंड अध्यक्ष पशुपति झा के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता विद्यानंद सिंह, बलराम सिंह, राज कुमार सिंह, बद्री यादव, केशव यादव, बबलू यादव, अमर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं कृषि कानून के विरोध में मानव श्रृंखलाका निर्माण किया।

हनुमाननगर, संस. : प्रखंड में राजद कार्यकर्ता व नेताओं ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर कृषि कानून का विरोध किया। श्रृंखला में बहादुरपुर बिधान सभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी आर.के चौधरी,राजद के प्रदेश महासचिव उदयशंकर चौधरी, प्रमुख बसंत कुमार,पूर्व प्रमुख जयकिशोर यादव, सिकंदर राय ,राजनारायण राय, लक्ष्मेश्वर सिंह पप्पू, बब्लू , मो. हुसैन,दिनेश यादव,रवि सदा आदि शामिल थे। नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष दानिश अशरफ ने किया। हायाघाट, संस. : महागठबंधन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत किसान आंदोलन के समर्थन एवं केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ के होरलपट्टी गांव स्थित जुगनू झा के नेतृत्व में मानव श्रृंखला का निर्माण किया। मौके पर जुगनू झा, देवलाल सहनी, गोविद साह, गौड़ीशंकर झा, रणजीत पासवान, शंभू पासवान, मो सितारे, अमित कुमार, सौरभ कुमार आदि ने कतार में लगकर मानव श्रृंखला को सफल बनाया। मनीगाछी, संस. : कृषि कानून के विरोध में शनिवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के नेहरा लुल्हवा चौक, दहौड़ा, नारायणपुर,बहुअरबा सहित अन्य गांवों की सड़कों पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. अलकामा, प्रखंड प्रमुख पवन कुमार यादव, विमल यादव, मो आजाद के नेतृत्व में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला में भाग लिया। -

chat bot
आपका साथी