महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल लेक्चर 28 को

दरभंगा। महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से 28 नवंबर को महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 01:14 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 01:14 AM (IST)
महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल लेक्चर 28 को
महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल लेक्चर 28 को

दरभंगा। महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से 28 नवंबर को महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया जाएगा। महाराजा की जयंती के अवसर पर हर साल होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार जवाहरलाल नेहरू संग्रहालय एवं पुस्तकालय, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक प्रो. महेश रंगराजन। वे नेचर एंड नेशन - इकोलॉजी, सोसाइटी एंड हिस्ट्री इन कंटेम्पररी इंडिया विषय पर व्याख्यान देंगे। समारोह की अध्यक्षता पटना विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व एचओडी प्रो. भारती एस कुमार करेंगी। बुधवार को फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में ट्रस्टी सह पूर्व रक्षा वैज्ञानिक डॉ.मानस बिहारी वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार हेरिटेज सिरीज के तहत स्व. प्रो. राधाकृष्ण चौधरी की कालजयी अप्रकाशित ग्रंथ पॉलिटिकल एंड कल्चरल हेरिटेज ऑफ मिथिला का लोकार्पण किया जाएगा। विद्वत समाज के समक्ष इस प्रकाशन को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. कृष्ण कुमार मंडल प्रस्तुत करेंगे। पद्मश्री डॉ. वर्मा ने पिछले वर्षों में फाउंडेशन के क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि फाउंडेशन का प्रयास है कि इतिहास के भूले पन्नों को वैज्ञानिक रूप से स्क्रुटनी कर लोगों के बीच लाया जाए। शोधार्थियों को ऐसे मेटिरियल के लिए भटकना ना पड़े। प्रेस वार्ता में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन के कार्यकारी अधिकारी श्रुतिकर झा, इतिहासकार डॉ.अवनींद्र कुमार झा, डॉ.सुशांत कुमार, डॉ.मंजर सुलेमान एवं कार्यालय सचिव पारस नाथ सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी