पंचायत चुनाव को ले कोषांग गठित, सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी रहेंगे बीडीओ

दरभंगा। पंचायत चुनाव को ले मनीगाछी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज कु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 12:04 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 12:04 AM (IST)
पंचायत चुनाव को ले कोषांग गठित, सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी रहेंगे बीडीओ
पंचायत चुनाव को ले कोषांग गठित, सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी रहेंगे बीडीओ

दरभंगा। पंचायत चुनाव को ले मनीगाछी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार राय ने प्रखंड स्तर पर सात कोषांगों का गठन किया है। विभिन्न कोषांगों के लिए वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बताया कि कार्मिक प्रबंधन कोषांग का नोडल पदाधिकारी प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कौशल कुमार को बनाया गया है। साथ ही प्रधान लिपिक संजीव कुमार सिन्हा सहित 19 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वाहन प्रबंधन कोषांग का नोडल पदाधिकारी सीओ रविद्र कुमार चौपाल को बनाया गया है। सहायक नोडल पदाधिकारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार सुमन के साथ ही प्रखंड कार्यालय के लिपिक रविशंकर कुमार रवि सहित 19 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सामग्री प्रबंधन कोषांग का नोडल पदाधिकारी एमओ सूरज आजाद को बनाया गया है। लिपिक सह प्रखंड नाजिर पवन कुमार मिश्र सहित 17 कर्मियों को यहां लगाया गया है। बीएमएफ एवं स्वीप कोषांग का नोडल पदाधिकारी बीइओ देवनाथ सिंह व सहायक नोडल पदाधिकारी प्रखंड प्रबंधक जीविका प्रकाश चंद्र लाल को बनाया गया है। सीआरसीसी राम कुमार पंजियार सहित 14 कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है। विधि-व्यवस्था प्रबंधन एवं आदर्श आचार संहिता कोषांग का नोडल पदाधिकारी सीओ रविद्र कुमार चौपाल, सहायक नोडल पदाधिकारी बीसीओ कैलाश कुमार तांती, थानाध्यक्ष मनीगाछी, थानाध्यक्ष सकतपुर, ओपी प्रभारी नेहरा, ओपी प्रभारी बाजितपुर के साथ ही तकनीकी सहायक अबू बकर सहित 13 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रखंड हेल्पलाइन सह नियंत्रण कक्ष कोषांग में नोडल पदाधिकारी सीडीपीओ प्रियंका कुमारी के साथ ही महिला पर्यवेक्षिका कुमारी आंचल सहित 12 कर्मियों की लगाया गया है। आइटी एप्लिकेशन-लोक शिकायत-मीडिया प्रबंधन कोषांग का नोडल पदाधिकारी बीसीओ कैलाश तांती व सहायक नोडल पदाधिकारी आइटी सहायक राधेश चितन को बनाया गया है। लेखापाल लवली मासूम सहित 9 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी के रूप में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार राय स्वयं रहेंगे। कोषांग गठन का उद्देश्य पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है।

chat bot
आपका साथी