प्राइवेट स्कूलों के मनमानी के खिलाफ इंसाफ मंच ने दिया धरना

दरभंगा। प्राइवेट स्कूलों के मनमानी और लॉकडॉउन पीरियड में भी फीस की उगाही करने के खिलाफ शनिवार को डीएम के समक्ष धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:56 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:12 AM (IST)
प्राइवेट स्कूलों के मनमानी के खिलाफ इंसाफ मंच ने दिया धरना
प्राइवेट स्कूलों के मनमानी के खिलाफ इंसाफ मंच ने दिया धरना

दरभंगा। प्राइवेट स्कूलों के मनमानी और लॉकडॉउन पीरियड में भी फीस की उगाही करने के खिलाफ शनिवार को डीएम के समक्ष धरना दिया गया। इंसाफ मंच और नगर कांग्रेस कमिटी के सयुंक्त बैनर तले कार्यकर्ताओं ने नो क्लास, नो फीस कह जमकर नारेबाजी की। इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि प्राइवेट स्कूल लगातार मनमानी कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश की अवेहलना करते हुए निजी स्कूलों द्वारा जोर-जबर्दस्ती करके छात्रों से फीस उगाही किया जा रहा है। प्रशासन से हाईकोर्ट के आदेश का पालन निजी स्कूलों के संचालको के जरिये करवाने की मांग की। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा अंसारी ने कहा कि निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर लूट मचाने का काम कर रहे हैं। अकरम सिद्दीकी ने कहा कि निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले छात्रों को एडमिशन नहीं किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में यह बड़ा घोटाला है। पासवान, भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य देवेंद्र कुमार, ललन पासवान, शिवन यादव, रविद्र यादव, मो. हसनैन, मो. जसीम अंसारी, मो. औजैर अनवर, मो. वसीम अंसारी व मो. सद्दाम हुसैन आदि ने धरना को संबोधित किया।

-----------------------

chat bot
आपका साथी