जदयू सेवा दल पार्टी का कवच, आपदा के समय जनता की सेवा कर्तव्य

दरभंगा । जदयू सेवा दल उत्तर बिहार के अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा ने कहा है कि जदयू सेवा दल कोवि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:02 AM (IST)
जदयू सेवा दल पार्टी का कवच, आपदा के समय जनता की सेवा कर्तव्य
जदयू सेवा दल पार्टी का कवच, आपदा के समय जनता की सेवा कर्तव्य

दरभंगा । जदयू सेवा दल उत्तर बिहार के अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा ने कहा है कि जदयू सेवा दल कोविड-19 महामारी के काल में लोगों को राहत पहुंचाने, जांच एवं चिकित्सा व्यवस्था में काम किया है। मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने लगभग 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि खर्च की है। नीतीश कुमार समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। जदयू बिहार के पूर्व प्रदेश महासचिव सत्यनारायण झा ने बधाई देते हुए कहा संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को जिलाध्यक्ष पूरी ईमानदारी एवं निष्ठावान होकर संगठन धारदार व मजबूत करेंगे। जदयू सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा जदयू सेवा दल जिला में मजबूत होगा। युवा जदयू बिहार के प्रदेश संगठन प्रभारी माधव झा ने कहा रविवार को आयोजित होनेवाली वर्चुअल बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उसे सफल बनाए।

सभी नेता शनिवार को शहर के एक विवाह भवन में जदयू सेवा दल के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रिजवान आजाद व संचालन सत्यनारायण झा ने किया। इससे पहले मुख्य अतिथि जदयू सेवा दल उत्तर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा और उनके साथ अखिलेश कुमार, मो. समीम, विनोद सिंह और डा. कमलेश कुमार का रिजवान आजाद के नेतृत्व में जदयू सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र, पाग, माला से स्वागत किया। जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू सेवा दल के कार्यकारिणी ने रिजवान आजाद को जिला जदयू सेवा दल दरभंगा का जिलाध्यक्ष पद के लिए चयन किया।

मौके पर एनआरआइ के जिलाध्यक्ष नवनीत सिंह (बिजली सिंह) ने कहा जनता दल यूनाइटेड के उद्देश्य को नए ऊंचाई तक जदयू सेवा दल को ले जाएंगे। जिलाध्यक्ष जदयू सेवा दल, रिजवान आजाद ने कहा नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन मो. शोएब ने का किया। कार्यक्रम में ई. दीपक सिन्हा,मो शोएब आलम,प्रभात झा,मो अजी जुल राईन,शिवरत्न कुमार यादव,दिनेश जायसवाल, मोहम्मद एहसान अली,रंजीत झा,राम बाबू सिंह,विकास यादव,कमलेश मंडल,अभिषेक सिंह,मो खुर्शीद अली,मो शाहनवाज,मो जमशेद अली,मो खालिक,अंकेस कुमार झा,अभय कुमार मुन्ना आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी