पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद ही भाजपा की विचारधारा

भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को शहर से लेकर गांव भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:54 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:54 AM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद ही भाजपा की विचारधारा
पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद ही भाजपा की विचारधारा

दरभंगा । भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को शहर से लेकर गांव भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई।

केवटी में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को भाजपा केवटी पूर्वी मंडल के सरजापुर पंचायत ईकाई की ओर से समारोह पूर्वक मनाया गया। पंचायत के विसनपुर गांव स्थित बूथ संख्या 286 पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रमुख प्रभु राय ने की। मौके पर विधायक डा. मुरारी मोहन झा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चितक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। कार्यक्रम को राजेन्द्र चौपाल, श्रवण मिश्रा, छेदी सहनी, ललित भूषण झा, दिलीप यादव, प्रमोद महतो, चंद्रदेव कुंवर, विनोद कुमार यादव, तेज नारायण महतो, परीक्षण यादव, सत्तन गिरी ने भी संबोधित किया। गरीबों के मसीहा थे पं. दीनदयाल उपाध्याय

गौड़ाबौराम : नारी पंचायत के वैश्य लगमा में शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा मंडल महामंत्री भगवान ठाकुर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने मानववाद का विचार देकर देश को एक रास्ता दिखाने का काम किया था। कहा कि वे एक संत और गरीबों के मसीहा थे।

राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतीक थे पं. दीनदयाल उपाध्याय

हायाघाट : जनसंघ के सह संस्थापक व राजनीति के पुरोधा, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतीक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिधौली, घोषरामा समेत विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मनाई गई। भाजपा विधायक डा. रामचन्द्र प्रसाद ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके बताए हुए मार्ग को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की। कहा कि आज उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। राष्ट्र सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके बेहतर स्वास्थ्य और ऊर्जा से भरा उनका जीवन हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता पारसनाथ चौधरी, मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, कृपाशंकर मिश्र, राजेश कुमार चौधरी, शिवशंकर सिंह, रवीन्द्र चौपाल, प्रशांत कुमार, त्रिलोकनाथ राय, संजीव भगतै, विनय चौधरी, अश्विनी मिश्रा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी