प्रोटीनयुक्त आहार की मात्रा बढ़ाएं : डॉ. अंकिता

दरभंगा। इम्युनिटी पावर एक दिन में नहीं बढ़ता है। इसके लिए अब मिनरल्स की आवश्यकता है। क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:44 PM (IST)
प्रोटीनयुक्त आहार की मात्रा बढ़ाएं : डॉ. अंकिता
प्रोटीनयुक्त आहार की मात्रा बढ़ाएं : डॉ. अंकिता

दरभंगा। इम्युनिटी पावर एक दिन में नहीं बढ़ता है। इसके लिए अब मिनरल्स की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के बारे में जानकारी देते हुए दरभंगा पारस हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. अंकिता झा ने कही। उन्होंने सभी प्रकार के भोजन सामग्रियों में प्रोटीन युक्त आहार की मात्रा अधिक लेनी चाहिए। बैलेंस डायट में रोज के फुडग्रुप में अनाज में फाइवर वाली फुड रसेदार भोजन और छिलके वाले अनाज जैसे की मक्के की रोटी, चूड़ा, चना और इसके साथ सी•ानल सब्जी में जैसे हरे पत्ते वाली साग।

वहीं 45 वर्ष से अधिक लोगों को सप्ताह में तीन से चार दिन मछली, अंडा का सेवन करना चाहिए। शाकाहारी भोजन में दूध, पनीर, हरा चना, साग सब्जी का विशेष रूप से सेवन करना चाहिए। इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए अपनी दिनचर्या के साथ शारीरिक व्यायाम भी करते रहना चाहिए।

वैसे लोग जो कोरोना संक्रमित होकर क्वारंटाइन में हैं उन्हें अपना कपड़ा गर्म पानी में भिगोकर छोड़ देना चाहिए। गर्म पानी नींबू डालकर चाय के तरीके से पीना चाहिए। उनके साथ एक आदमी होना चाहिए जो एक दूसरे के संपर्क में नहीं जाए फिर भी ख्याल रखे। खासकर मुंह और नाक को इस तरह ढंके रहें, जिससे एक दूसरे के बीच संक्रमण फैलने से रोका जाए।

नाक का बाल कीटाणु को अंदर जाने से रोकता है : कोरोना काल में नाक के बाल को नहीं काटना चाहिए। नाक के बार बाहरी कीटाणु के श्वसन तंत्र में जाने से रोकते हैं। उक्त बातें सदर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. उमाशंकर प्रसाद ने कही। उन्होंने कोरोना काल में स्वास्थ्य रहने के लिए और शरीर का तापमान सही रहे इसके लिए सुबह पैदल चलने की आदत डाल लेनी चाहिए। तंदरूस्त लोगों को व्यायाम करते रहना चाहिए। इस समय खान-पान पर संयम रखने की जरूरत है। बाजार के फास्ट-फूड से बचना चाहिए। दिन में नींबू पानी चाय की तरह पीना चाहिए। ताकि गल्ले में खरास नहीं हो सके। बाहर निकलते ही अपने मास्क और पास में हो सके तो सैनिटाइजर जरूर रखें। शहर में पचास साल से ऊपर वाले लोगों को कोरोना टीकाकरण करा लेनी चाहिए। अपने आसपास में बैठने वाले से दो गज की दूरी बनाकर रखना चाहिए।

chat bot
आपका साथी