तीन दिवसीय 49 वें मिथिला विभूति पर्व के पहले दिन निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

महाकवि विद्यापति के निर्वाण दिवस के अवसर पर बुधवार को तीन दिवसीय 49 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह के पहले दिन विद्यापति चौक स्थित महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण संग विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा. बैद्यनाथ चौधरी बैजू की अगुवाई में समारोह की शुरूआत हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 12:43 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 12:43 AM (IST)
तीन दिवसीय 49 वें मिथिला विभूति पर्व के पहले दिन निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
तीन दिवसीय 49 वें मिथिला विभूति पर्व के पहले दिन निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

दरभंगा । महाकवि विद्यापति के निर्वाण दिवस के अवसर पर बुधवार को तीन दिवसीय 49 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह के पहले दिन विद्यापति चौक स्थित महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण संग विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा. बैद्यनाथ चौधरी बैजू की अगुवाई में समारोह की शुरूआत हुई। शहर के लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मोहल्लों एवं चौक चौराहों से होते हुए शोभायात्रा विद्यापति चौक पर पहुंची। जहां विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के नेता डा. मदन मोहन झा, केवटी के विधायक डा. मुरारी मोहन झा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा, पूर्व विधान पार्षद डा. दिलीप कुमार चौधरी, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकान्त झा, मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के संस्थापक पं अजय नाथ झा शास्त्री आदि ने भाग लिया। सभी ने महाकवि को पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, विद्यापति सेवा संस्थान के सचिव प्रो. जीवकांत मिश्र, समारोह की आयोजन समिति के स्वागत अध्यक्ष प्रजेश कुमार झा, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शोभा यात्रा प्रभारी विनोद कुमार झा, प्रो विजय कांत झा, संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो. चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, डा. गणेश कांत झा, डा. उदय कांत मिश्र, दुर्गानंद झा, महानंद ठाकुर, आशीष चौधरी, डॉ सुषमा झा, मुक्ति झा, दीपक कुमार झा, गंधर्व कुमार झा, मणिभूषण राजू, पुरुषोत्तम वत्स आदि ने भी महाकवि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शोभा यात्रा संयोजक विनोद कुमार झा ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मिथिला व मैथिली की गौरवशाली परंपरा और धरोहर से आमजन को अवगत कराना है। शोभा यात्रा के दौरान मिथिला के महान विभूति पं सुरेंद्र झा सुमन, पूर्व सांसद भोगेंद्र झा, महाराज महेश ठाकुर, महाराज रमेश्वर सिंह, ललित नारायण मिश्र, डॉ भीमराव अंबेडकर, महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह, महाराज कामेश्वर सिंह,बाबा नागार्जुन एवं डा. एसी रंजन आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा में शामिल सभी सदस्य मां श्यामा काली की पूजा अर्चना करने श्यामा मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और महाकवि को याद किया।

chat bot
आपका साथी