महामारी से निबटने के लिए सरकार कर रही लोगों की मदद : विधायक

दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय पर स्थानीय विधायक डा. रामचंद्र प्रसाद ने कोरोना एवं पानी में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 12:12 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:12 AM (IST)
महामारी से निबटने के लिए सरकार कर रही लोगों की मदद : विधायक
महामारी से निबटने के लिए सरकार कर रही लोगों की मदद : विधायक

दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय पर स्थानीय विधायक डा. रामचंद्र प्रसाद ने कोरोना एवं पानी में डूबने एवं अन्य आपदा से असमय काल के शिकार हुए लोगों के स्वजनों को चार चार लाख की सहायता राशि दी। जिन लोगों को सहायता दी गई उनमें अटहर गोठ के किशुन मंडल की पत्नी शैलो देवी, तुर्की के दुर्गानंद कुमार के पिता प्रमेश लालदेव, गुआस के मृतक सरोज कुमार राम के पिता सुंदर राम, गोबराही के मृतक शंभू मुखिया के पिता उदगार मुखिया, गुआस के मृतक दिलखुश साह के पिता राम साह, कोठरा मृतक राजू कुमार के पिता संजीत यादव, पधारी के मृतक प्रवीण चौधरी पत्नी आशा देवी को आपदा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सहायता राशि का चेक दिया गया। विधायक ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा मृत लोगों के आश्रितों को जो राहत राशि प्रदान की जा रही है वह उनके परिवार के लिए इस महामारी से उबरने के लिए है। इसके अलावा कोरोना पीड़ित एवं उनके परिवार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर अंचलाधिकारी अवधेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

किसानों के बीच बांटे बीच, देखा पीएचसी का हाल

वहीं दूसरी ओर ई किसान भवन पर विधायक ने सरकार के द्वारा अनुदानित दर पर किसानों के बीच धान का बीज उपलब्ध कराया। जिससे प्रखंड के किसानों में काफी खुशी दिखी। उपस्थित सभी गरीब किसानों ने विधायक से अपनी समस्याएं बताई। विधायक ने किसानों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थानीय पीएचसी का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी में एक्सरे मशीन खराब मिली, एएनएम कर्मचारियों की कमी पाई गई। हास्पिटल के बेड में भी कमी पाई गई। विधायक ने तत्काल सारी कमियों को अतिशीघ्र दूर करने की हिदायत दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र चौपाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिपिन कुमार,कमलेश मंडल,विकास यादव,दिनेश सिंह,दिलीप पासवान,फूलबाबू यादव,अमरनाथ राय,शुभंकर सिंह व राजीव सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी