सभी विषयों को उचित समय दें, खुद बनाएं नोट्स

दरभंगा। कोरोना वाइरस के कारण अभी सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय बंद हैं। ऐसे में यही बेहतर समय है स्वाध्याय करने का। विभिन्न प्रकार के अच्छे पुस्तक पढ़ने का एवं ऑनलाइन अध्ययन करने का। साथ ही अपने एवं अपने परिवार के सेहत का भी ध्यान रखें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:17 AM (IST)
सभी विषयों को उचित समय दें, खुद बनाएं नोट्स
सभी विषयों को उचित समय दें, खुद बनाएं नोट्स

दरभंगा। कोरोना वाइरस के कारण अभी सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय बंद हैं। ऐसे में यही बेहतर समय है स्वाध्याय करने का। विभिन्न प्रकार के अच्छे पुस्तक पढ़ने का एवं ऑनलाइन अध्ययन करने का। साथ ही अपने एवं अपने परिवार के सेहत का भी ध्यान रखें। आपको क्या बनना है, क्या करना है, इसके लिए एक लक्ष्य निर्धारित करें। लक्ष्य के लिए सच्ची लगन से पढें। सभी प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य आधार मैट्रिक ही होता है, इसलिए सभी विषयों को एकबार पुनरीक्षण अवश्य करें। अभी इसके लिए आपके पास पर्याप्त समय भी है। एचएमवी केमिस्ट्री क्लासेज के शिक्षक एमके सिंह ने बताया कि कई छात्र इंजीनियरिग व मेडिकल की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में भी जुटे हैं। उनके सामने बड़ी समस्या यह है कि संस्थान बंद रहने के कारण वे अपने शिक्षकों से भी आमने-सामने मुखातिब नहीं हो पा रहे। वे अपनी समस्याओं को शिक्षकों से शेयर नहीं कर पा रहे। लेकिन, यह समय घबराने का नहीं, बल्कि मेहनत करने का है। इंजीनियरिग व मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए इस समय में कुछ बातें विशेष ध्यान देने योग्य है। पढ़ाई का शेड्यूल बनाकर रोजाना कम से कम छह से सात घंटे का अध्ययन का समय तय करें। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कॉन्सेप्ट्स को ज्यादा बारीकियों से पढ़ें। शॉर्टकट से बचें। सभी विषयों को उचित समय दें। सभी विषयों का खुद से नोट बनाएं। अध्ययन के समय की समस्या को एक जगह नोट कर के रखें। खाली समय में अपनी समस्या का नेट के माध्यम से हल खोजें और उन्हें कॉपी पर नोट करें। कुछ ऐसे एप भी हैं जिसे प्लेस्टोर से इंस्टॉल कर के छात्र इस्तेमाल कर सकते हैं। आइआइटी की तैयारी करने वाले छात्र डाउटनेट जैसे एप को इंस्टॉल कर सकते हैं। अध्ययन की रोचकता के लिए अंत में उस विषय पर अधिक समय दे सकते हैं जो ज्यादा पसंद है। अपने कोर्स से संबंधित पढ़ाई के लिए मनपसंद यू-ट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। अच्छी दिनचर्या को काफी सजगतापूर्वक पालन करने से आत्मविश्वास बना रहेगा। नकारात्मक सोच और चिता की जरूरत बिल्कुल नहीं है। खाना और नींद बहुत बढि़या तरीके से अपनाते हुए खुद को स्वस्थ रखें। गणित विषय स्कोरिग विषय है, जिसके लिए प्रैक्टिस बहुत जरूरी है। इसलिए रोज गणित की पढ़ाई जरूरी है। केमेस्ट्री व फिजिक्स के कांसेप्ट पर ध्यान दें। अध्यायवार इन विषयों के नोट्स बनाएं। अतिआवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा नहीं। जब भी बाहर निकले तो जरूरी सावधानी बरतें। मसलन, मास्क या तौलिये से अपने मुंह एवं नाक को अच्छी तरह से ढंक लें। साथ ही शारीरिक दूरी बनाकर रहें। साबुन से अपने हाथ-पांव को भी साफ कर लें। खूब मन लगाकर पढ़ें। अपने माता-पिता की सेवा करें।

chat bot
आपका साथी