दरभंगा में विकसित होगा वनक्षेत्र, जिलाधिकारी करेंगे भूमि का चयन : मंत्री

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दरभंगा में वन क्षेत्र बनेगा। इसके लिए जिलाधिकारी को वन क्षेत्र के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए कहा गया है। उनके द्वारा जमीन चिन्हित किए जाने के बाद योजना पर काम शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 12:40 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 12:40 AM (IST)
दरभंगा में विकसित होगा वनक्षेत्र, जिलाधिकारी करेंगे भूमि का चयन : मंत्री
दरभंगा में विकसित होगा वनक्षेत्र, जिलाधिकारी करेंगे भूमि का चयन : मंत्री

दरभंगा । केंद्रीय खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दरभंगा में वन क्षेत्र बनेगा। इसके लिए जिलाधिकारी को वन क्षेत्र के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए कहा गया है। उनके द्वारा जमीन चिन्हित किए जाने के बाद योजना पर काम शुरू हो जाएगा। वो दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल के आडिटोरियम में आयोजित खाद्य सुरक्षा प्रतिष्ठित सप्ताह के कार्यक्रम में बुधवार को बोल रहे थे। कहा कि यह सप्ताह 15 से 21 नवंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से कोविड-19 टीकाकरण और गरीबों में मुफ्त खाद्य पदार्थ वितरण करके देश ने दुनिया में इतिहास बनाया है।

आजादी के 75 वें साल में 15 नवंबर से 21 नवंबर तक संपूर्ण भारत में खाद्य सुरक्षा प्रतिष्ठित सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत देशभर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री ने खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विवेचना की। उन्होंने डिपो ऑनलाइन सिस्टम, फूड प्रोक्योरमेंट पोर्टल सहित डीबीटी योजना का भी जिक्र किया। कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा छ: सौ लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण किया गया है । मंत्री श्री चौबे ने कहा कि दरभंगा में गेंहू के भंडारण हेतु एक लाख मीट्रिक टन क्षमता वाले शैलो का निर्माण हो रहा है। वहीं भारत में एक सौ आठ लाख मीट्रिक टन शैलो का निर्माण किया जा रहा है। एम्स का चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि एम्स के निर्माण प्रारंभ करने हेतु दरभंगा सांसद गोपाल जी प्रतिदिन मुझसे बात करते थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एम्स और एयरपोर्ट का शिलान्यास और उद्घाटन आदरणीय प्रधानमंत्री जी करेंगे। दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि मंत्री अश्विनी कुमार चौबे मिथिला और मैथिली के विकास हेतु सदैव कटिबद्ध रहें हैं। सांसद ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मंत्री श्री चौबे जी बिहार सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री हुआ करते थे तब भी उतने ही सक्रियता के साथ दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला के विकास के लिए तत्पर रहते थे। वर्तमान में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से स्वास्थ्य व्यवस्था को सु²ढ़ किया जा रहा है, आने वाले वर्षों में भारत निश्चित रूप से स्वास्थ्य सुविधा में अव्वल और आत्म निर्भर बनेगा।

मधुबनी के सांसद अशोक यादव जी ने कहा कि श्री चौबे ने जिस भी मंत्रालय का प्रभार लिया है वह वहां काफी संजीदगी से कार्य करते हैं। उन्होंने माननीय मंत्री जी से वर्तमान मंत्रालय से भी महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिथिला को देने का आग्रह किया। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार के योजना के तहत दरभंगा में चल रहे विकास योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम को नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी,भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरी सहनी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक संजीव कुमार, मंडल प्रबंधक सुनील कुमार सहित भारतीय खाद्य निगम के अन्य पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे,दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद अशोक यादव, बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्रा सहित मंच पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत पाग एवं चादर से किया।

मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन

कार्यक्रम से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का जिले में भव्य स्वागत हुआ। सांसद गोपाल जी ठाकुर जी, मधुबनी सांसद अशोक यादव,नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकमी चौक पर भव्य आगवानी एवं स्वागत किया। इसके बाद मंत्री श्री चौबे डीएमसीएच आडिटोरियम पहुंचे, जहां उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

-

chat bot
आपका साथी