मछली मारने के मामले ने पकड़ा तूल, प्राथमिकी दर्ज

दरभंगा। तारडीह के कुर्सो दुर्गा पोखर में गुरुवार को शिकारमाही के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब सीताराम मुखिया के साथ उसका लड़का शिवा मुखिया व अन्य मल्लाह पोखरे में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:13 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 12:13 AM (IST)
मछली मारने के मामले ने पकड़ा तूल, प्राथमिकी दर्ज
मछली मारने के मामले ने पकड़ा तूल, प्राथमिकी दर्ज

दरभंगा। तारडीह के कुर्सो दुर्गा पोखर में गुरुवार को शिकारमाही के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब सीताराम मुखिया के साथ उसका लड़का शिवा मुखिया व अन्य मल्लाह पोखरे में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। उसी समय गांव के ही मो. ऐनुल, मो. नागे सहित दर्जनों लोग सीताराम मल्लाह को मारते-पीटते उसे अपने साथ ले गए। इसकी जानकारी जैसे ही सीताराम के परिजनों को लगी, सैकड़ों की संख्या में मल्लाहों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार यादव व सकतपुर थाना प्रभारी रंजीत चौधरी के समझाने पर लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर शांत हुए। मालूम हो कि बुधवार को मो. ऐनुल व अन्य लोगों पर उस तालाब में मछली मारने का आरोप लगाकर थाने में आवेदन दिया गया था। शिकारमाही करने से मना करने के दौरान सीताराम मुखिया, दुखी मुखिया सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट भी की गई थी। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों के साथ मल्लाहों में आक्रोश व्याप्त है। मछुआ सोसाइटी के मंत्री महेंद्र मुखिया ने कहा कि इस पोखरे का एक वर्ष का पट्टा दुखी मुखिया के नाम से हैं। यह घटना बहुत ही निदनीय है। मछुआरों का हक किसी को छीनने का अधिकार नहीं है। मछुआरों के साथ ऐसी घटना के लिए प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए। इस घटना को लेकर सीताराम के पुत्र की ओर से आवेदन दिया गया है।

chat bot
आपका साथी