वंदना ने पेटिग प्रतियोगिता में बाजी मारी

दरभंगा। एमएलएसएम कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्लोगन व पेंटिग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:14 AM (IST)
वंदना ने पेटिग प्रतियोगिता में बाजी मारी
वंदना ने पेटिग प्रतियोगिता में बाजी मारी

दरभंगा। एमएलएसएम कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्लोगन व पेंटिग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वंदना ने पेटिग प्रतियोगिता में बाजी मारी। प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद दर्शक दीर्घा में प्रतिभागियों की ओर से बनाई गई पेंटिग और स्लोगन को प्रदर्शित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा ने दर्शक दीर्घा गैलरी का उदघाटन व निरीक्षण किया। छात्रों को इस कार्यक्रम में भाग लेने व सक्रिय भूमिका के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र में इस अभियान की सफलता पर ही देश का भविष्य निर्धारित होगा। इसलिए हर वर्ग के लोगों को इस अभियान के महत्व को जानना जरूरी है। इसके लिए हमें ऐसे अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। निर्णायक मंडल की और से पेटिग प्रतियोगिता में वंदना को प्रथम, मानसी को द्वितीय और चिटू माली को तृतीय स्थान दिया गया। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में प्रज्ञा को प्रथम, अंजली को द्वितीय और रूपेश कुंमार झा को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम पदाधिकारी के अनुसार, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के विजेताओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी