दिल्ली से रोज आ रहे आठ हजार यात्री, जंक्शन पर नहीं होती कोरोना जांच

दरभंगा। कोरोना वायरस का संक्रमण देश की राजधानी दिल्ली में भयावह रूप ले चुका है। दिल्ली म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:59 PM (IST)
दिल्ली से रोज आ रहे आठ हजार यात्री, जंक्शन पर नहीं होती कोरोना जांच
दिल्ली से रोज आ रहे आठ हजार यात्री, जंक्शन पर नहीं होती कोरोना जांच

दरभंगा। कोरोना वायरस का संक्रमण देश की राजधानी दिल्ली में भयावह रूप ले चुका है। दिल्ली में रोजाना 25 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। प्रत्येक तीन व्यक्ति में एक कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है। इसके बावजूद दिल्ली से दरभंगा आने वाले यात्रियों की जांच के लिए जंक्शन में कोई व्यवस्था नहीं है। दिल्ली से रोजाना तीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें दरभंगा जंक्शन पहुंच रही है। दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी और समर स्पेशल ट्रेन रोजाना दरभंगा जंक्शन पहुंच रही है। इन ट्रेनों से लगभग आठ हजार यात्री रोजाना पहुंच रहे हैं। इन यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच नहीं हो रही है। बता दें कि जंक्शन पर कोरोना जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से दस कोरोना जांच काउंटर लगाए हैं। इन काउंटरों पर सिर्फ मुंबई से पहुंचने वाले यात्रियों की जांच की जाती है। दिल्ली से पहुंचने वाले यात्री सीधे घर की ओर जा रहे हैं। दिल्ली से पहुंचने वाले यात्रियों ने बताया कि मुंबई की तरह ही दिल्ली में संक्रमण के कारण बुरा हाल हो रखा है। कामगार नौकरी जाने के बाद घरों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में जंक्शन पर यात्रियों की जांच नहीं करवाना प्रशासनिक विफलता है। जंक्शन पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या सैकड़ों में होती है। ऐसे में जिला प्रशासन और रेलवे की ओर से जांच की कोई व्यवस्था न करना शहरवासियों की जान जोखिम में डाल सकता है। लोगों का कहना है कि इस दिशा में तत्काल प्रशासनिक स्तर पर फैसला किया जाना चाहिए।

'मुंबई से पहुंचे वाले यात्रियों की जंक्शन पर कोरोना जांच की जाती है। राज्य सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम जंक्शन पर जांच कार्य में लगी है। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की जांच को लेकर अब तक कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।'

पुष्कर कुमार, स्टेशन डायरेक्टर दरभंगा।

chat bot
आपका साथी