डॉ. डीके झा का निधन मिथिला के लिए अपूरणीय क्षति : मंत्री

दरभंगा। मिथिला में बेहद लोकप्रिय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:51 PM (IST)
डॉ. डीके झा का निधन मिथिला के लिए अपूरणीय क्षति : 
मंत्री
डॉ. डीके झा का निधन मिथिला के लिए अपूरणीय क्षति : मंत्री

दरभंगा। मिथिला में बेहद लोकप्रिय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर सह भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता डॉ. धीरेंद्र कुमार झा उर्फ डीके झा के निधन पर जिले में शोक की लहर है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सूबे के जल-संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दरभंगा के पूर्व जिलाध्यक्ष, कर्मठ नेता व समाजसेवी डॉ धीरेंद्र कुमार झा का निधन मिथिला के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन न सिर्फ शिक्षा बल्कि राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी एक रिक्तता की स्थिति बनी है। इसकी भरपाई संभव नहीं होगी।

एक वरीय शिक्षक व नेता के रूप बनाई अमिट पहचान : संजय

डॉ. डीके झा के निधन पर नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि स्वर्गीय झा का निधन दरभंगा व मिथिलांचल के लिए अपूरणीय क्षति है। वो भौतिकी विज्ञान के मूर्धन्य विद्वान थे। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग में एक वरीय शिक्षक के रूप में उन्होंने वर्षों तक अपनी सेवा देकर दरभंगा व मिथिलांचल के छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया। अपने जीवन में सदैव अनुशासन को लेकर कायम रहे। दरभंगा जिला भाजपा के तीन तीन बार अध्यक्ष बने। वर्ष 1991 एवं 96 में दरभंगा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े। पार्टी के लिए बड़ी क्षति : डॉ. रामचंद्र

हायाघाट, संस : स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार झा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा- उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई भविष्य में कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही इस दुख की घड़ी में उनके परिजन को सहन शक्ति प्रदान करें। उधर, बिहार प्रदेश भाजपा के महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा की भौतिकी के मूर्धन्य विद्वान डॉ. डीके झा के निधन पर सभी कार्यकर्ता शून्यता का बोध कर रहे हैं। वे ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने पार्टी में रहते हुए भी समय एवं अनुशासन के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते वालों में भाजपा के पूर्व महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, आइटी सोशल मीडिया विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी मुकंद चौधरी, जिला मंत्री राजू तिवारी, सुबोध चौधरी,निशांत चौधरी, पवन शांडिल्य,मदन कुमार झा,वैंकेटेश भारद्वाज प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी