बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले डीएम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को बेनीपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:59 PM (IST)
बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले डीएम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले डीएम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को बेनीपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत की। जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बाढ़ राहत कार्य के तहत मिलने वाली सहायता के बाबत पूछताछ की। डीएम निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले बेनीपुर प्रखंड के जरिसो पंचायत के जरिसो गांव पहुंचे। जरिसो गांव में सबसे पहले बाढ़ पीड़ितों से बात की। डीएम ने गांव स्थित सामुदायिक भवन में बाढ़ पीडितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला रसोइया ने बताया कि पिछले वर्ष का पारिश्रमिक आज तक नहीं मिला है। यह सुनते ही डीएम बिफर पड़े। तत्काल जिला एमडीडीएम पदाधिकारी कन्हैया प्रसाद को भुगतान करने की हिदायत दी। उन्हें कार्य प्रणाली में सुधार लाने को कहा। इस दौरान डीएम ने सामुदायिक किचेन के प्रभारी से भोजन संबंधित पंजी दिखाने को कहा। पंजी का संधारण ठीक ढ़ग से नहीं किए जाने को लेकर हिदायत दी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता के संबध में भी जानकारी ली। डीएम ने बहेडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरनाथ झा को निर्देश दिया की वे कैंप लगाकर सभी बाढ पीडितों का नियमित रुप से कोरोना जांच कराएं। इसके बाद डीएम महदैय पहुचे। बाढ़ पीडितों का सुधि ली। बाढ पीड़ित महिलाओं ने डीएम को बताया कि अब तक उन्हें पॉलीथीन नहीं मिला है। इसपर डीएम ने सीओ को अविलंब पॉलीथीन उपलब्ध कराने को कहा। पीड़ितों ने फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिलने की बात कही। डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी राधारमण को बटाईदार किसानों का भी सर्वेक्षण करवाकर उन्हें फसल क्षति का मुआवजा दिलवाने को कहा। लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत को लेकर भी डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया। महदैय के बाद डीएम लवानी गांव पहुंचे। वहां की व्यवस्था देख डीएम संतुष्ट दिखे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय का भ्रमण किया, जहां चल रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऐसी ही व्यवस्था सभी जगह होनी चाहिए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर प्रदीप कुमार झा, जिला आपदा प्रभारी सत्यम सहाय, वरीय उप समाहत्र्ता राहुल कुमार, अंचलाधिकारी बेनीपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

--

chat bot
आपका साथी