नहीं रहे शिक्षाविद डॉ. जगदीश मिश्र, शोक की लहर

लालबाग दरभंगा निवासी भागलपुर इंजीनियरिग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल विभाग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त डॉ. जगदीश मिश्र का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 12:56 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 12:56 AM (IST)
नहीं रहे शिक्षाविद डॉ. जगदीश मिश्र, शोक की लहर
नहीं रहे शिक्षाविद डॉ. जगदीश मिश्र, शोक की लहर

दरभंगा। लालबाग, दरभंगा निवासी, भागलपुर इंजीनियरिग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल विभाग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त डॉ. जगदीश मिश्र का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले करीब एक महीने से बीमार थे। रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां रविवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। महान शिक्षाविद और साहित्य-कला मर्मज्ञ डॉ. मिश्र अपने पीछे धर्मपत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

नौ जनवरी 1938 को जन्मे डॉ. मिश्र ने दरभंगा के राज उच्च विद्यालय से स्कूली शिक्षा पाने के बाद सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा में पढ़ाई की। फिर बीआइटी, सिंदरी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग में बीटेक, आइआइटी खड़गपुर से एमटेक और आइआइटी, दिल्ली से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। 1960 से 1998 तक के इंजीनियरिग कॉलेज के अपने सेवाकाल में उन्होंने अति कुशल प्राध्यापक के रूप में ख्याति पाई।

उनके निधन पर शशि नाथ मिश्र, राज नाथ मिश्र, शंभु नाथ मिश्र, डॉ. अर्जुन मिश्र, बलदेव मिश्र, दिलीप कुमार मिश्र, तरुण कुमार मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, राघव रंजन सहित समाज के गण्यमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी