नदी में डूबे दामाद का शव दूसरे दिन बरामद

दरभंगा। जाले थाना क्षेत्र भिरोहा गांव के दामाद का शव दूसरे दिन शनिवार को अधवारा समूह की खिरोई नदी से बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:51 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:51 AM (IST)
नदी में डूबे दामाद का शव दूसरे दिन बरामद
नदी में डूबे दामाद का शव दूसरे दिन बरामद

दरभंगा। जाले थाना क्षेत्र भिरोहा गांव के दामाद का शव दूसरे दिन शनिवार को अधवारा समूह की खिरोई नदी से बरामद किया गया। बताया जाता है कि नदी में मछली मार रहे मछुवारों की नजर उपलाते हुए शव पर पड़ी। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के चक-दोनाई गांव निवासी मो. मोबिन का पुत्र मो. सलाम (20)के स्प में की गई है। वह भिरोहा गांव स्थित अपने ससुराल आया था। जहां शुक्रवार को शौच करने के लिए वह नदी किनारे गया था। सलाम के ससुर मो. गफ्फार, सीओ अनिल कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक, मुखिया जालो देवी गोताखोर और एनडीआरएफ टीम के साथ देर रात तक शव को खोजते रहे । सुबह में फिर से एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने कोशिश किया। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर टीम वापस हो गई। इसके कुछ ही देर बाद शव मिलने की सूचना मिली।

मृतक की पत्नी यास्मीन खातून दहाड़ मारकर रो रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद स्वजनों को शव सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी