सहायक प्रबंधक पूरे समय गोदाम पर रहकर डीलरों को पहुंचाएं खाद्यान्न : जिलाधिकारी

दरभंगा। जिले के सभी सहायक प्रबंधक पूरे समय गोदाम पर रहकर डीलरों तक खाद्यान्न पहुंचाएं। उ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:12 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:12 AM (IST)
सहायक प्रबंधक पूरे समय गोदाम पर रहकर डीलरों को पहुंचाएं खाद्यान्न : जिलाधिकारी
सहायक प्रबंधक पूरे समय गोदाम पर रहकर डीलरों को पहुंचाएं खाद्यान्न : जिलाधिकारी

दरभंगा। जिले के सभी सहायक प्रबंधक पूरे समय गोदाम पर रहकर डीलरों तक खाद्यान्न पहुंचाएं। उपरोक्त बातें जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहीं। वे शुक्रवार को समाहरणालय स्थित आंबेदकर सभागार में खाद्यान्न आपूर्ति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आपूर्ति विभाग द्वारा दिसंबर-जनवरी एवं अतिरिक्त खाद्यान्न आपूर्ति की प्रखंड वार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम अभिनव भास्कर ने बताया कि दिसंबर 2020 का 99.25 फीसद एवं जनवरी 2021 का 95 फीसद खाद्यान्न का उठाव किया जा चुका है। संबंधित ट्रांसपोर्ट एजेंसी द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से डीलरों को खाद्यान्न पहुंचाया जा चुका है। अतिरिक्त खाद्यान्न की आपूर्ति अंतर्गत शेष खाद्यान्न संबंधित डीलरों तक पहुंचाने के लिए 25 जनवरी तक की तिथि तय की गई है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि निर्गत एसआइओ के बदले खाद्यान्न आपूर्ति की गति धीमी है। जबकि 1479 एसआइओ निर्गत किया जा चुका है। इसके लिए संबंधित ट्रांसपोर्ट एजेंसी को अतिरिक्त 15-15 गाड़ियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया। इस संबंध में बहेड़ी के पणन पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया। वहीं, हायाघाट के एजीएम के अनुपस्थिति रहने पर उनका एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए उनसे भी स्पष्टीकरण पूछा गया है। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में किरासन तेल का वितरण ससमय किया जा रहा है। गैस वेंडर उपभोक्ता को गैस सिलेंडर देते समय मास्क का प्रयोग करने को कहा गया है। ऐसी शिकायतें मिली है कि वेंडर मास्क का प्रयोग नहीं करते है।

बताया कि जांच में कमी पाए जाने पर सदर अनुमंडल के तीन दुकानों एवं बिरौल के दो दुकानों का लाइसेंस रद किया गया है। पांच दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं आपूर्ति विभाग की ओर से लगभग 80 दुकानों का निरीक्षण किया गया है। जिले में खाद्यान्न आपूर्ति की स्थिति बेहतर है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

-------

chat bot
आपका साथी