लुढका पारा, परेशान हुई बड़ी आबादी

दरभंगा। पिछले करीब एक हफ्ते से चल रही पछिया हवाओं ने कनकनी बढ़ा रखी है। इससे जनजीवन प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 12:42 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 12:42 AM (IST)
लुढका पारा, परेशान हुई बड़ी आबादी
लुढका पारा, परेशान हुई बड़ी आबादी

दरभंगा। पिछले करीब एक हफ्ते से चल रही पछिया हवाओं ने कनकनी बढ़ा रखी है। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। पारा लुढककर न्यूनतम नौ डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पूरे महीने न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इधर, सुबह के वक्त कोहरा के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ठंड व कनकनी के कारण शाम ढ़लने से पहले ही लोग अपने घरों को लौट जा रहे है। अचानक बढ़ी ठंड से एक बार फिर से गर्म कपड़ों का बाजार गुलजार हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर हीटर, गीजर सहित अन्य उपकरण खरीदने की होड़ लग गई है। लोग ठंड से बचने के रजाई आदि की खरीदारी में लगे है। हालांकि, रविवार को मौसम के साफ रहने से लोगों को थोड़ी सी राहत जरुर मिली। प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं रहने के गरीबों को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है। खासकर रेलवे स्टेशन पर लोग ठंड की मार झेलने को मजबूर दिखे। इधर, ठंड से बचने के लिए पूरे दिन लोग जैकेट पहने नजर आते है। इस ठंड में खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चे को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ये लोग पूरे दिन घरों में ही कैद रहते है। बदलते मौसम में चिकित्सक लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे है। ठंड को देखते हुए वायरल फीवर, कोल्ड डायरिया, खांसी और सर्दी जुकाम जैसी बीमारी से सतर्क रहने को कह रहे है। स्टेशन पर ठंड़ से ठिठुरते नजर आए साधन विहीन आदमी, अलाव का इंतजाम नहीं।

chat bot
आपका साथी