भारत विविधताओं का देश, पर्व-त्योहार को आपस में प्रदर्शित करें भावी पीढ़ी

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रविवार को दो दि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 12:03 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 12:03 AM (IST)
भारत विविधताओं का देश, पर्व-त्योहार को आपस में प्रदर्शित करें भावी पीढ़ी
भारत विविधताओं का देश, पर्व-त्योहार को आपस में प्रदर्शित करें भावी पीढ़ी

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रविवार को दो दिवसीय रेड रिबन क्रिकेट कप प्रतियोगिता एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन संस्कृत विश्वविद्यालय में किया गया। सेमिनार में बिहार, मिजोरम एवं त्रिपुरा के पर्व एवं त्योहार विषय पर आयोजन सेमिनार की अध्यक्षता कुलपति प्रो. शशिनाथ झा ने की। कहा कि भारत विविधताओं का देश है, केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित संपूर्ण भारतवर्ष में योजना के प्रथम चरण में बिहार त्रिपुरा एवं मिजोरम के व्रत एवं त्योहार का परंपरा को अपने आपस में प्रदर्शन करने से देश एक सूत्र में बंधेगा। इससे भावी पीढ़ी का विकास होगा। इस तरह के कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानों में जरूर होनी चाहिए। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने डॉ. कमलेंद्र चक्रपाणि के निर्देशन में बिहार, मिजोरम एवं त्रिपुरा के पर्व एवं त्योहार त्योहार की शानदार झांकी प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं की तीन टीमों ने बिहार, मिजोरम और त्रिपुरा के पारंपरिक परिधानों में अपनी-अपनी प्रस्तुति से सबों का मन मोह लिया। इधर विश्वविद्यालय खेल मैदान में कुलपति प्रो. शशिनाथ झा एवं वित्तीय सलाहकार कैलाश राम ने दो दिवसीय रेड रिबन क्रिकेट कप प्रतियोगिता का उदघाटन किया। कुलपति ने खेल मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रेड रिबन क्रिकेट कप प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के के चार टीम ने भाग लिया। पहला मैच महारानी अधिरानी रामेश्वर लता संस्कृत महाविद्यालय दरभंगा एवं संस्कृत विद्यापीठ लोहना के बीच खेला गया। इसमें लोना संस्कृत कॉलेज की टीम ने रामेश्वर लता टीम को 39 रनों से पराजित किया। दूसरी मैच में विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग एवं शिक्षा शास्त्र विभाग के टीम के बीच खेला गया। इसमें स्नातकोत्तर विभाग की टीम ने शिक्षा शास्त्र विभाग को पराजित किया।

chat bot
आपका साथी