शहर से लेकर गांव तक सुभाषचंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया

दरभंगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। शहर स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:41 PM (IST)
शहर से लेकर गांव तक सुभाषचंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया
शहर से लेकर गांव तक सुभाषचंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया

दरभंगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक सरकारी कार्यालय समेत शिक्षण संस्थानों में शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय दरभंगा में नेताजी की जयंती मनाई गई। जदयू नगर अध्यक्ष अली हसन अंसारी के अध्यक्षता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सुभाष चौक स्थित नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। भाजपा नेता सह पूर्व प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्च मनीष कुमार खटिक की अध्यक्षता में सुभाष चौक पर नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। एमआरएम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रा इकाई के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया सिंह की नेतृत्व सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। परिषद मंत्री पूजा कश्यप ने कहा कि सैनिकों की बदौलत ही देश सुरक्षित है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविद कुमार झा ने कहा कि हमारा यह कर्तव्य है की अपने स्वतंत्रता की रक्षा अपने खून से चुकाने के लिए तैयार रहें, हमें जो भी आजादी मिली है, उसकी हर हाल में रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। महात्मा गांधी महाविद्यालय सुंदरपुर में प्राचार्य डॉ. आरडी चौधरी के नेतृत्व नेताजी

सुभाषचंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में हिन्दी विभाग के डॉ. ममता रानी अग्रवाल,डॉ.ज्वाला चन्द्र चौधरी,डॉ.अजय कुमार,प्रो.अविनाश कुमार,प्रो.मनीष कुमार व भगवान लाल ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।

-----------------

नेताजी को देश की जनता कभी नहीं भूल सकती

बेनीपुर : समाजसेवी अनुप्रिया झा के नेतृत्व में शनिवार को हरिपुर गांव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आयोजित किया गया। बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी ने कहा कि नेताजी को इस देश की जनता कभी नहीं भूल पाएगी। समाजसेवी अनुप्रिया झा ने कहा कि मेरा एक ही मकसद गांवों का विकास कर मॉडल प्रस्तुत करना। मौके पर वीरेंद्र चौधरी, गंगा प्रसाद झा ,अभिषेक चौधरी ,पंकज झा समेत हरिपुर पंचायत के कई ग्रामीण मौजूद थे।

नेताजी के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा

केवटी : प्रखंड के बाबा साहेब राम संस्कृत महाविद्यालय पचाढ़ी में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई कई। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश झा ने की। प्रधानाचार्य ने कहा कि नेताजी के साहस, देश प्रेम की भावना, नेतृत्व क्षमता हम सबके लिए एक आदर्श प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम में प्रो.अभयनाथ ठाकुर, डॉ. निहार रंजन सिन्हा, डॉ. त्रिलोक झा, डॉ. विनय कुमार चौधरी, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. प्रबोध नारायण ठाकुर, डॉ. राजकिशोर मिश्र समेत अन्य मौजूद थे।

बच्चे नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलें, जरूर मिलेगी सफलता

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के दोनों शाखाओं में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ. प्रभा मल्लिक ने नेताजी के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं वाजितपुर में शिक्षक उदय कुमार सिंह ने देश की आजादी में नेताजी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के एए खान, राज किशोर झा, नवीन चौधरी, अपर्णा झा, आमिर खान, बैद्यनाथ झा, संजीव कुमार, नवकांत मिश्रा, राजीव रंजन, दिनेश कुमार, आशुतोष झा, विजय झा, एसके विद्यार्थी, बिनोद कुमार झा, शचिद्र मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।

साहस और पराक्रम के परिचायक और देशभक्ति की अछ्वुत मिसाल थे नेताजी

आजाद हिद फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी की बहादुरी और उपनिवेशवाद के विरोध के उनके अदम्य साहस से हर भारतीय को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं .कमलाकांत झा ने कहा कि साहस और पराक्रम के परिचायक और देशभक्ति की अछ्वुत मिसाल पेश करने वाले स्वतंत्रता सेनानी के रूप में नेताजी हमेशा जीवंत बने रहेंगे। एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा ने कहा कि अपने क्रांतिकारी विचारों से स्वाधीनता संग्राम में नया जोश भरने वाले अमर सेनानी आज भी करोड़ों युवाओं के आदर्श बने हुए हैं। प्रो. जीव कांत मिश्र ने कहा कि उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि आजादी की कीमत अपने खून से चुकाने की फर्ज अदायगी का अछ्वुत संदेश देने वाले नेता जी अपने शौर्य और पराक्रम के लिए हमेशा अमर रहेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, दुर्गानंद झा, गनौर पासवान, जय नारायण साह, प्रो. चन्द्र शेखर झा बूढाभाई, आशीष चौधरी, चंदन सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी