विभिन्न मांगों को ले भाकपा-माले ने किया सड़क जाम

दरभंगा। अशोक पेपर मिल से हायाघाट जाने वाली मुख्य सड़क को शनिवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:58 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:12 AM (IST)
विभिन्न मांगों को ले भाकपा-माले ने किया सड़क जाम
विभिन्न मांगों को ले भाकपा-माले ने किया सड़क जाम

दरभंगा। अशोक पेपर मिल से हायाघाट जाने वाली मुख्य सड़क को शनिवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया। अशोक पेपर मिल से हायाघाट बाजार तक सड़क की मरम्मतीकरण, अकराहा पुल से इनमाईत बांध तक ओवरब्रीज पुल निर्माण, हायाघाट पुल सड़क एप्रोच को ठीक कराने सहित अन्य मागों को ले सड़क जाम किया गया। सचिव विश्वनाथ पासवान व घनश्याम यादव, जंगी यादव सहित कई भआकपा-माले कार्यकर्ताओं ने हायाघाट मुख्य सड़क को दो घंटे तक जाम रखा। इस कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। प्रदर्शनकारियों स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीओ कमल प्रसाद साह ने जाम स्थल पर पहुंचकर सुधि ली। प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म करवाया। इस दौरान सीओ ने पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता, बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता से बात कर जल्द सड़क निर्माण को ले पहल करने की बात कही। मौके पर संतोष यादव, नगीना देवी, मंजू देवी, राम विलास मंडल,मो. लालू, फूलो देवी, शांति देवी, चुलबुल देवी, चंद्रकला देवी, राम कुमारी देवी, सुरजी देवी आदि थे। --------

chat bot
आपका साथी