पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा से होगी शुरुआत, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से समापन

विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 21 से 23 नवंबर तक होने वाले मिथिला विभूति पर्व समारोह की शुरुआत विद्यापति चौक स्थित महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 12:14 AM (IST)
पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा से होगी शुरुआत, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से समापन
पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा से होगी शुरुआत, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से समापन

दरभंगा । विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 21 से 23 नवंबर तक होने वाले मिथिला विभूति पर्व समारोह की शुरुआत विद्यापति चौक स्थित महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। इसके बाद पारंपरिक परिधान में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सीमावर्ती गांवों से निकलने वाली शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए विद्यापति चौक पर जुटेगी और वहां से मिथिला विवि, संस्कृत विवि होते हुए श्यामा मंदिर पहुंचेगी। इस क्रम में विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया जाएगा। संस्थान के कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने यह बातें कही। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उदघाटन करने के लिए सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति परमानंद झा को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंत्री महेश्वर हजारी, विनोद नारायण झा, मदन सहनी, अश्विनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर, झारखंड के मंत्री राज पलिवार

समेत कई राजनीतिज्ञ सहमति दे चुके हैं। मौके पर आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष विष्णुदेव ठाकुर, शोभा यात्रा प्रभारी विनोद कुमार झा, मीडिया प्रभारी प्रो. चन्द्रशेखर झा बूढ़ा भाई, अर्पण के संपादक चन्द्रेश, सीएम झा, आशीष चौधरी, मिथिलेश मिश्र, गणेशकांत झा, डॉ. उदयकांत मिश्र, शक्तिनाथ झा, प्रो. राम सुदिष्ट चौधरी आदि उपस्थित थे। 15 विभूति होंगे सम्मानित :

डॉ. बैजू ने बताया कि पहले दिन के कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें झारखंड के मंत्री राज पलिवार, राधाकांत ठाकुर, रामचंद्र मधुकर, डॉ. नारायण झा समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग शामिल हैं। डॉ. गणपति मिश्र चिकित्सा सेवी सम्मान व इन्द्रकान्त झा सम्मान भी दिए जाएंगे। पहले दिन संस्थान की पत्रिका अर्पण के विशेष व सामान्य अंक का लोकार्पण किया जाएगा। इस दिन नेपाल की विभिन्न टोलियां नाटक प्रस्तुति करेंगी। दूसरे दिन सेमिनार व कवि सम्मेलन :

समारोह के दूसरे दिन मिथिला-मैथिली के विकास में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

सेमिनार प्रभारी मणिकांत झा ने बताया कि सेमिनार के लिए प्रस्तावित विषय पर दो दर्जन से अधिक आलेख प्राप्त हुए हैं, जिन्हें पुस्तक का रूप दिया जा रहा है। तकनीकी प्रभारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि कवि गोष्ठी के दौरान काव्यार्पण का लोकार्पण किया जाएगा और देश के विभिन्न हिस्से से पहुंचे कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। तीसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम :

समारोह के तीसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें अमता घराना के मल्लिक बंधुओं पं. अभय नारायण मल्लिक, पं. राम कुमार मल्लिक, पं. प्रेम कुमार मल्लिक एवं पं. रमेश मल्लिक की युगलबंदी आकर्षण का केंद्र होगी। शंख वादक विपिन मिश्र अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे। कार्यक्रम में रंजना झा, मैथिली ठाकुर, पूनम मिश्रा, बब्ली चौधरी, जूली झा, प्रीति मिश्रा, पं. कुंज बिहारी मिश्र, चंद्रमणि, राम बाबू झा, माधव राय समेत कई कलाकार गीत-संगीत से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

chat bot
आपका साथी