कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया : जीवेश

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह विधायक जीवेश कुमार ने कटका पंचायत के पैरा महादलित टोला में 4 लाख 35 हजार की लागत से नव निर्मित घाट का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 01:24 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 01:24 AM (IST)
कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया : जीवेश
कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया : जीवेश

दरभंगा । प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह विधायक जीवेश कुमार ने कटका पंचायत के पैरा महादलित टोला में 4 लाख 35 हजार की लागत से नव निर्मित घाट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी सह मुखिया लाल पासवान, मंडल भाजपा अध्यक्ष रघुनाथ महतो, महामंत्री कैलाश मिश्रा,उपाध्यक्ष रामचंद्र शाह, पंचायत समिति सदस्य महेश राम, नवोद कुमार, कमलेश कुमार ने आगत अतिथि का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में विधायक ने केंद्र सरकार की सात महत्वपूर्ण योजना पर विस्तार से चर्चा की। अपने कार्यकाल में कटका पंचायत में 3 करोड़ तीस लाख रुपए की योजना स्वीकृत करने की बात कही। दो बड़ी सड़क बनने के बाद आवागमन पहले से अधिक सुगम होने की संभावना है। विधायक ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साध कर कहा कि जिस पार्टी में सगे सबंधी ने मिलकर देश की अर्थ व्यवस्था को कमजोर करने काम किया वे लोग आज विकास पुरूष गरीब मजदूर के बेटे को प्रधान मंत्री बनने पर आरोप लगा रहे हैं। परंतु सुप्रीम कोर्ट ने न्याय दिलाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया लाल पासवान व संचालन राणा कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष रघुनाथ महतो ने किया।

chat bot
आपका साथी