डीएवी स्कूल के बच्चों ने लॉकडाउन में मनोरंजन के साथ किया अपना ज्ञानवर्धन

दरभंगा। डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए ग्रीष्मावकाश में जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन हॉ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:56 PM (IST)
डीएवी स्कूल के बच्चों ने लॉकडाउन में मनोरंजन के साथ किया अपना ज्ञानवर्धन
डीएवी स्कूल के बच्चों ने लॉकडाउन में मनोरंजन के साथ किया अपना ज्ञानवर्धन

दरभंगा। डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए ग्रीष्मावकाश में जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन हॉबी क्लास का आयोजन किया गया। ऑनलाइन समर हॉबी क्लास में बच्चों ने अपनी रुचि के मुताबिक कला और कौशल के क्षेत्र में मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन किया। विद्यालय की प्राचार्या सविता ने उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना महामारी काल में बच्चों की अन्य गतिविधियां प्राय: शिथिल हो गई हैं। उनकी सारी क्रियाशिलताएं लगभग शून्य हो गई हैं। ऐसे में इस समर हॉबी क्लास से बच्चे अपने शिक्षकों से अपनी अभिरुचि के क्षेत्र में कौशल विकास कर सकेंगे। योगासन, बागवानी, पाक कला, चित्र कला, संप्रेषण कला आदि के द्वारा बच्चे शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ाएंगे। प्राचार्या के निर्देशन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों के कौशल विकास का कार्य किया। इसके अंतर्गत योगासन का प्रशिक्षण दिया। खेल शिक्षिका लवली कुमारी ने बागवानी, चंचला झा ने पाक कला, निधि झा और एएन झा ने आर्ट एंड क्राफ्ट, सपना झा, अनुपम मिश्रा, सीमा कुमारी, अनुपमा रंजन, शोभना श्रीवास्तव, संगीता कुमारी और रश्मि ने गणित, एसएन झा, डीके चौधरी और आरके वर्मा ने संगीत, अजीत आर्य ने तो भाषा के क्षेत्र में संप्रेषण कला का ज्ञान दिया। वहीं, मिथिलाक्षर का प्रशिक्षण दिया रघु झा ने और चित्र कला का प्रशिक्षण दिया कुमारी निशा, नेहा भारद्वाज और प्रवीन कुमार ने। डिजिटल क्षेत्र में बच्चों को प्रशिक्षित किया कंप्यूटर शिक्षक रिजवान अंसारी ने। इस हॉबी क्लास में शामिल होने के लिए विद्यालय के बच्चों ने पूर्व में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। पूरे सत्र के आयोजन में तकनीकी सहयोग विद्यालय के शिक्षक सनातन झा और सुजीत तिवारी ने दिया।

chat bot
आपका साथी