केंद्र व राज्य की सरकार मिलकर बढ़ा रही महंगाई और बेरोजगारी : डा. अखिलेश

दरभंगा। राज्यसभा सदस्य सह कांग्रेस के चुनाव प्रभारी डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि राज्य व केंद्र की सरकार मिलकर मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:02 AM (IST)
केंद्र व राज्य की सरकार मिलकर बढ़ा रही महंगाई और बेरोजगारी : डा. अखिलेश
केंद्र व राज्य की सरकार मिलकर बढ़ा रही महंगाई और बेरोजगारी : डा. अखिलेश

दरभंगा। राज्यसभा सदस्य सह कांग्रेस के चुनाव प्रभारी डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि राज्य व केंद्र की सरकार मिलकर मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ा रही है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश व राज्य से महंगाई और बेरोजगारी का खात्मा कर सकती है। राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन उसके अनुसार काम कहां हो पाता है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए विधानसभा चुनावों में आरक्षण की घोषणा की है, वैसा करने के लिए दम चाहिए। इस तरह का मादा केवल कांग्रेस नेताओं के पास ही हो सकता है। वर्तमान में केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार को न तो महिलाओं के हित से कोई लेना-देना है। नहीं इनकी प्राथमिकता में युवाओं को रोजगार देना है। किसानों के लिए सिचाई आदि का इंतजाम तो दूर ये किसानों की फसल की उचित कीमत देना तक मुनासिब नहीं समझते।

वो कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अतिरेक कुमार के पक्ष में हिरनी में शंकर चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। कहा- कुशेश्वरस्थान को ही देख लीजिए। पिछले पंद्रह सालों में यहां की जनता ने जिस पार्टी और गठबंधन पर भरोसा करके अपने लिए विधायक चुना वो बस विधायक बने। इलाके के विकास का आलम यह है कि यहां आदमी हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलता है। आवागमन का साधन एकमात्र नाव होने के कारण लोग अक्सर नाव हादसे का शिकार होते हैं। फिर भी सरकार सिर्फ चुनाव के वक्त बाढ़ के स्थाई निदान की बात करती है और चुनाव जीतने के बाद जनता को भूल जाती है। इस बार के उप चुनाव में कांग्रेस ने अतिरेक के रूप में एक ऐसा युवा प्रत्याशी दिया है जो विकास की परिभाषा भी समझते हैं। विकास के लिए कांग्रेस ही विकल्प है। सभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क अभियान भी चलाया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने वर्तमान स्थिति से लोगों को अवगत कराया। मौके पर पार्टी नेता कृपानाथ पाठक, जहानाबाद के नेता गोपाल शर्मा, कटिहार की पूर्व विधायक पूनम पासवान व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता धर्मवीर शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

-

chat bot
आपका साथी