एम्स निर्माण की घोषणा पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाई

दरभंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के नेतृत्व में लहेरियासराय टावर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे द्वारा दरभंगा मे एम्स का शीघ्र शिलान्यास की घोषणा पर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 12:44 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 12:44 AM (IST)
एम्स निर्माण की घोषणा पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाई
एम्स निर्माण की घोषणा पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाई

दरभंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के नेतृत्व में लहेरियासराय टावर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे द्वारा दरभंगा मे एम्स का शीघ्र शिलान्यास की घोषणा पर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दरभंगा में एम्स का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए जिला भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सासंद गोपालजी ठाकुर, मधुबनी के सासंद डॉ. अशोक यादव को बधाई देता हूं। हरि सहनी ने कहा कि सासंद गोपालजी ठाकुर के अथक प्रयास से ही आज दरभंगा मे एम्स निर्माण में आ रही सभी बाधाएं दूर हुई है। धन्यवाद कार्यक्रम में पूर्व महापौर अजय पासवान, मनोज कुमार झा पप्पू, सुजीत मल्लिक, संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, ज्योति कृष्ण झा लवली, अमलेश झा, मुकुंद चौधरी, रंगनाथ ठाकुर, रामचंद्र प्रसाद, राजेश रंजन, संतोष पासवान आदि मौजूद थे।

------------

chat bot
आपका साथी