बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे तो समाज का होगा विकास : जिला जज

कमतौल में अहिल्या-गौतम महोत्सव के दूसरे दिन जिला जल अरूणेंद्र ¨सह ने कहा कि यह क्षेत्र ऋषि मुनियों का है। पूरी की पूरी मिथिला तपोभूमि है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:21 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:21 AM (IST)
बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे तो समाज का होगा विकास : जिला जज
बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे तो समाज का होगा विकास : जिला जज

दरभंगा। कमतौल में अहिल्या-गौतम महोत्सव के दूसरे दिन जिला जल अरूणेंद्र ¨सह ने कहा कि यह क्षेत्र ऋषि मुनियों का है। पूरी की पूरी मिथिला तपोभूमि है। जरूरत है हम सबके जागरूक होने की। हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा आचरण देंगे तो निश्चित ही समाज, क्षेत्र व देश का विकास होगा। जो लोग पीड़ित है वो अपनी पीड़ा व्यक्त करते हैं, लेकिन दूसरे की पीड़ा महसूस नहीं करते। अदालत में हर आदमी का अपना सच है। सब का अपना-अपना राम है। न्यायाधीशों के लिए कठिन होता है असली राम को पहचानना। न्यायिक पदाधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि अहिल्यास्थान व गौतमाश्रम का पौराणिक महत्व है। इस धरोहर को संजो कर रखना हम सबका कर्तव्य है। इसके लिए समय के अनुसार दोनों धर्म स्थलों का विकास जरूरी है। दंडाधिकारी अक्षय कुमार ¨सह ने कहा कि पुनौराधाम के महत्व को देखते हुए दोनों धर्मस्थलों का विकास जरूरी है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संपत कुमार ने भी इन धर्मस्थलों के विकास को जरूरी बताया। विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि न्याय करने से बड़ा कोई काम नहीं होता। न्याय के जरिए ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। शिक्षाविद संत कुमार चौधरी ने कहा कि क्षेत्र का विकास हर हाल में होगा। डॉ. मित्रनाथ झा ने अहिल्यास्थान व गौतमाश्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए दोनों धर्मस्थलों के विकास की जरूरत पर बल दिया। इससे पूर्व जिला जज ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दूसरे दिन के कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। मौके पर अतिथियों का सम्मान मिथिला की परंपरा के तहत न्यास समिति के सदस्यों ने पाग, चादर व माला पहना कर व अहिल्या स्मारिका प्रदान कर किया। अध्यक्षता डॉ. कविश्वर ठाकुर ने की। जबकि संचालन जयशंकर झा ने किया। कार्यक्रम में प्रज्ञा ठाकुर ने स्वागत गीत गाया। जबकि सृष्टि फाउंडेशन के जयप्रकाश पाठक के नेतृत्व में रूबी गुप्ता, श्वेता चौधरी, कोमल मांझी,,सत्यम झा,सुबोध दास आदि ने शिव स्तुति एवं ओडिसी नृत्य के चौथे भाग में नव दुर्गा की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। आज होगा मनोज तिवारी का कार्यक्रम :

तीन दिवसीय 9वें अहिल्या-गौतम महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को जाने माने भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी का कार्यक्रम होगा। उनके कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। दूरदराज से संगीत प्रेमियों के जुटने की संभावना जतायी जा रही है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस व प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। सत्रह मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। कमतौल थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि चप्प-चप्पे पर सादे लिबास में पुलिस बल तैनात रहेंगे।

chat bot
आपका साथी