कुशेश्वरस्थान की सभी ग्रामीण सड़कें डूबीं, बढ़ी परेशानी

बाढ़ का कहर कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र में कम होने का नाम नहीं ले रहा। प्रखंड में स्टेट हाई-वे 56 को छोड़कर प्रखंड के सभी ग्रामीण सड़कें बाढ़ के पानी में डुबी हुई हैं। प्रखंड की 14 में से 7 पंचायतों की लाइफ लाइन सड़क सतीघाट- राजघाट मार्ग पूर्ण रूप से बाढ़ के पानी में डूबा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 02:27 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 02:27 AM (IST)
कुशेश्वरस्थान की सभी ग्रामीण सड़कें डूबीं, बढ़ी परेशानी
कुशेश्वरस्थान की सभी ग्रामीण सड़कें डूबीं, बढ़ी परेशानी

दरभंगा । बाढ़ का कहर कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र में कम होने का नाम नहीं ले रहा। प्रखंड में स्टेट हाई-वे 56 को छोड़कर प्रखंड के सभी ग्रामीण सड़कें बाढ़ के पानी में डुबी हुई हैं। प्रखंड की 14 में से 7 पंचायतों की लाइफ लाइन सड़क सतीघाट- राजघाट मार्ग पूर्ण रूप से बाढ़ के पानी में डूबा है। जिससे लगभग 70 हजार की आबादी का प्रखंड व जिला मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्क भंग हो गया है। लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक आने के लिए नाव के सिवा अन्य कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस मार्ग में सरकारी नावों के परिचालन नहीं होने से लोगों को निजी नाव के सहारे आना जाना होता है। निजी नाव चालकों पर कोई सरकारी नियंत्रण नहीं रहने से नाविक लोगों से मनमाना किराया वसूल करते हैं।

जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। नारायणपुर के सच्चिदानंद पासवान, शाहपुर के मोहन प्रसाद निराला, गोठानी के न्याज अहमद बरना के मोहम्मद सैफ उल्लाह सहित अनेक लोगों ने बताया कि सरकारी नाव के इस मुख्य मार्ग में परिचालन नहीं होने से हम लोगों को प्रखंड कार्यालय निजी नाव से आने जाने में 150 से 200 रुपए तक खर्च हो जाता है। इन लोगों ने अंचल प्रशासन से इस महत्वपूर्ण मार्ग में सरकारी नाव चलाने की मांग की है। साथ ही निजी नाव का भी उचित भाड़ा निर्धारित करने की मांग की है। इस संबंध में सीओ कासिफ नवाज ने बताया कि निजी नाव चालकों के मनमानी करने से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर नाविकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी