लीड : तीस सूत्री मांगों को लेकर जारी आइसा का अनशन समाप्त

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 30 सूत्री मांगों को लेकर छात्र संगठन आइसा के द्वारा चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन गुरुवार को समाप्त किया गया। प्राक्टर प्रो. अजय नाथ झा ने अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:52 PM (IST)
लीड : तीस सूत्री मांगों को लेकर जारी आइसा का अनशन समाप्त
लीड : तीस सूत्री मांगों को लेकर जारी आइसा का अनशन समाप्त

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 30 सूत्री मांगों को लेकर छात्र संगठन आइसा के द्वारा चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन गुरुवार को समाप्त किया गया। प्राक्टर प्रो. अजय नाथ झा ने अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, राज्य उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संदीप कुमार, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिस कर्ण, आइसा राष्ट्रीय नेत्री मनीषा कुमारी, जन अधिकार छात्र परिषद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष कुणाल पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपक झा, एआइएसएफ के जिला सचिव शरद सिंह, दरभंगा आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार राम के नेतृत्व में छात्रा नेताओं ने विश्वविद्यालय मुख्यालय के मेन गेट पर बैठकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान विवि प्रशासन के साथ विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठनों की वार्ता सफल रहने के बाद सभी छात्र नेता विवि मुख्यालय मेन गेट को खाली किया। आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को जरूरत है कि एकजुट होकर विश्वविद्यालय को बचाने व बेहतर शैक्षणिक माहौल कायम हो इसके लिए संघर्ष को मजबूत करें, आज हम सभी देख रहे है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता चरम पर है, हमारे धरोहरों को बर्बाद किया जा रहा है। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय और लॉ कालेज को बंद कर दिया गया है। इससे लाखों छात्रों को परेशानी उठानी पर रही है। आइसा जिला अध्यक्ष प्रिस राज ने कहा मिथिलांचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे पर लगातार संघर्ष जारी है। इस मुद्दे को लेकर मिथिलांचल स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह ने कहा कि विवि में भ्रष्टाचार चरम पर है। जाप के प्रदेश प्रवक्ता दीपक झा ने कहा कि छात्र के मांग के प्रति विवि प्रशासन संवेदनहीन बनी हुई है। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा अगर विवि प्रशासन छात्र हितों में बात नही करती है तो आजाद समाज पार्टी के लोग कालेज स्तर पर आंदोलन को मजबूत करेंगे। प्रदर्शन में आइसा समस्तीपुर जिला अध्यक्ष लोकेश राज, दिलीप कुमार यादव, सिदार्थ राज, सन्नी कुमार, रोहित कुमार, ओणम कुमारी, सबा रौशनी, मनीषा कुमारी, अनिकेत कुमार, विवेक माझी, राम बालक कुमार, विमलेश कुमार, मंजय कुमार, मिथिलेश कुमार, दिलखुश कुमार, जिला सह सचिव जितेंद्र साहनी मोहम्मद फरमान, गंगा प्रसाद पासवान, मनीष कुमार, अनमोल कुमार, राजू कुमार, सोनू सोनू कुशवंशी ,अभिषेक कुमार सोनल गुप्ता, रूपा कुमारी, स्तुति सिंह, डोली कुमारी, रिक्की कुमार, अनमोल कुमार, मनीष कुमार, संतोष कुमार पंकज कुमार यादव, संजीव कुमार, अनिल कुमार, विवेकानंद, रितेश कुमार, संजीव कुमार आदि शामिल थे।

----------

chat bot
आपका साथी