मुंबई से पहुंची अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन में मिला एक कोरोना पॉजिटिव

दरभंगा । दरभंगा जंक्शन पर मंगलवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से पहुंची अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:28 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:28 AM (IST)
मुंबई से पहुंची अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन में मिला एक कोरोना पॉजिटिव
मुंबई से पहुंची अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन में मिला एक कोरोना पॉजिटिव

दरभंगा । दरभंगा जंक्शन पर मंगलवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से पहुंची अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन से 379 यात्री पहुंचे थे। इन सभी यात्रियों का प्लेटफार्म संख्या एक पर लगे 10 कोरोना जांच काउंटरों पर बारी-बारी जांच की गई। इसमें केवटी का एक युवक पॉजिटिव पाया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। बता दें कि मुंबई से पहुंचने वाली ट्रेनों में सवार सभी यात्रियों का दरभंगा जंक्शन पर कोरोना जांच किया जाता है। बता दें कि दरभंगा जंक्शन पर 11 अप्रैल को पहली अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन मुंबई से पहुंची थी। उसमें भी एक पॉजिटिव पाए गए थे। इधर नियमित रूप से मुंबई से पवन एक्सप्रेस भी दरभंगा पहुंची रही है। उक्त ट्रेन में सवार सभी यात्रियों का रोजाना कोरोना जांच किया जाता रहा है। बताते चले कि दरभंगा जंक्शन पर मुंबई से पहुंचे वाले यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। रोजाना कोरोना पॉजिटिव यात्रा मिल रहे हैं। इनकी कोरोना जांच मुंबई में नहीं होती है। मुंबई से सीधे टिकट कटाकर दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी समेत बिहार के अन्य जिलों के प्रवासी कामगार दरभंगा पहुंच रहे हैं।सिर्फ मुंबई से पहुंचने वाले यात्रियों की होती कोरोना जांच

दरभंगा जंक्शन पर मुंबई से खुलने वाली पवन एक्सप्रेस ट्रेन से पहुंचने मुंबई के यात्रियों की ही कोरोना जांच होती है। सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सिर्फ मुंबई से पहुंचने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जाती है। अन्य जगहों से पहुंचे वाले यात्रियों की जांच नहीं की जाती है।

जंक्शन पर नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन :

मुंबई, पुणे समेत अन्य जगहों से पहुंचे वाली ट्रेनों से पहुंचने वाले यात्रियों की भीड़ से प्लेटफार्म पर शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ रही है।यात्रियों के बीच दो गज की दूरी कहीं भी नजर नहीं आती है। जिला प्रशासन द्वारा तैनात कर्मी और अधिकारी भी भीड़ को नियंत्रित करे में रुचि नहीं दिखाते हैं। मुंबई स्पेशल ट्रेन से पहुंचने वाले यात्री राहुल गुप्ता बताते हैं कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर मेरी कोरोना जांच नहीं हुई। सीधे टिकट कटाकर ट्रेन में बैठ गया। दरभंगा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पर यात्रियों की भीड़ के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

chat bot
आपका साथी