कड़ी चौकसी के बीच बिरौल में 55.1 प्रतिशत मतदान

दरभंगा। दिन बुधवार। स्थान बिरौल प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र। समय सुबह के आठ बजे। गांव की पंगडंगियों और खेत-खलिहान के बीच से निकलती महिलाएं। पीछे बच्चे और बुजुर्ग।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM (IST)
कड़ी चौकसी के बीच बिरौल में 55.1 प्रतिशत मतदान
कड़ी चौकसी के बीच बिरौल में 55.1 प्रतिशत मतदान

दरभंगा। दिन : बुधवार। स्थान : बिरौल प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र। समय : सुबह के आठ बजे। गांव की पंगडंगियों और खेत-खलिहान के बीच से निकलती महिलाएं। पीछे बच्चे और बुजुर्ग। सिर पर पल्लू और हाथों में वोटर कार्ड। कदम तेजी से मतदान केंद्रों की ओर बढ़ते चले जा रहे थे। मानों कोई उत्सवी माहौल हो। जी, हां जिले में आठवें चरण के लिए बिरौल प्रखंड की 25 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए वोट डालने को लेकर मतदाताओं का उत्साह चरम पर था। लेकिन, सबसे उत्साही आधी आबादी थी। कई मतदान केंद्रों पर आधी आबादी पुरूषों पर भारी नजर आई। महिलाओं की लंबी कतारें यह साबित कर रही थी कि पंचायत सरकार के निर्माण में उनकी भूमिका पुरूषों से कम नहीं है। सो, सुबह में ही घर का सारा कामकाज निपटा कर मतदान केंद्रों की ओर निकल पड़ी। निर्धारित समय आठ बजे से पूर्व कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं लाइन में खड़ी होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करती नजर आई। हाथ में वोटर कार्ड लेकर अपना पहचान बताती भवानीपुर की कुसुम ने बताया कि गांव के सर्वागींण विकास के लिए महिलाओं का आगे आने जरुरी है। सो, यह आवश्यक हैं कि घर के कामकाज के साथ-साथ सही प्रतिनिधि चुना जाए। वहीं, पारो देवी ने बताया कि इस बार के चुनाव में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। पहले इतना उत्साह देखने को नहीं मिलता था। बिरौल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाथ के बूथ संख्या 227 व 228 पर लाइन में खड़ी दुखिया देवी ने कहा कि पंचायत सरकार में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट की व्यवस्था है। सरकार ने जब महिलाओं को इतनी सुविधा दी है तो क्यों नहीं महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। अब वो समय नहीं रहा जब महिलाएं पुरूषों के बताएं रास्ते पर चलेंगी। आज की महिलाएं पढ़ी-लिखी और समझदार है। उन्हें भी सरकार चलाने की बारीकियों को सीखना होगा। यह सब तब होगा जब वे चुन कर जाएंगी। इधर, मतदान को लेकर युवा वोटरों में भी खासा उत्साह देखा गया। पहली बार वोट गिरा रहे रौनक ने बताया कि यह महज संयोग की बात हैं कि वे चुनाव के वक्त अपने गांव बिरौल में है। पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहने के कारण वोट गिराने का मौका नहीं मिला था। यह पहली बार मौका मिला है, सो उत्साही हूं।

-----------

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, बोगस वोटरों पर थी निगाह

पंचायत चुनाव को लेकर बिरौल स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध थे। मतदान केंद्रों पर

सुरक्षा कर्मी एक-एक वोटरों का कार्ड चेक कर अंदर प्रवेश करने दे रहे थे। खासकर बोगस वोटरों पर प्रशासन की पैनी नजर थी। वहीं, चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व जोनल दंडाधिकारी घूम-घूमकर मतदान केंद्रों का मुआयना करते दिखे। हालांकि, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध व अधिकारियों की मुशतैदी के बीच बिरौल में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी