महिलाओं ने पतित पावनी को अर्पित किए आस्था के फूल

बक्सर गंगा दशहरा के त्योहार पर रविवार को सुबह से ही पुलिस घाटों पर मुस्तैद थी। जिन्हो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:31 PM (IST)
महिलाओं ने पतित पावनी को अर्पित किए आस्था के फूल
महिलाओं ने पतित पावनी को अर्पित किए आस्था के फूल

बक्सर : गंगा दशहरा के त्योहार पर रविवार को सुबह से ही पुलिस घाटों पर मुस्तैद थी। जिन्होंने कोरोना संक्रमण की इस विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए स्नानार्थियों को घाटों पर जाने से मना करती रही। बावजूद इसके सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने नजरें चुराकर तट पर पहुंच गंगा में डुबकी लगाई और पतित पावनी गंगा को आस्था के फूल अर्पित किए।

वैसे तो धार्मिक स्थल होने के नाते अमूमन प्रसिद्ध रामरेखाघाट व नाथ बाबा घाट पर स्नानार्थियों की भीड़ जुटती रहती है। उसमें भी गंगा दशहरा समेत मकर संक्रांति, सतुआन, कार्तिक पूर्णिमा आदि ऐसे प्रमुख व्रत-त्योहार हैं, जिनमें स्नानार्थियों की भीड़ शहर लगायत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से उमड़ती है। परंतु, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस बार गंगा दशहरा पर प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण स्नानार्थियों की संख्या विगत वर्षों की तुलना में 20 फीसदी भी नहीं देखने को मिली। गंगा तटों पर जाने से रोकती रही पुलिस

यह भी नहीं की गंगा स्नान किए जाने को लेकर श्रद्धालुओं ने गंगा तट तक पहुंचने की कोशिश न की हो। बताया जाता है की गांव-गांव से चल रहे टैंपो से श्रद्धालु महिलाएं नगर तक पहुंची। लेकिन, मॉडल थाना व गंगा तट पर ड्यूटी पर मुस्तैद दंडाधिकारी व सिपाही उन्हें जाने से रोकते-टोकते रहे। यह अलग बात है की पुलिस से नजरें बचाकर अन्यत्र रास्तों से गंगा तट पर पहुंच महिलाओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि, कोरोना संकट को देखते हुए पहले ही प्रशासन ने इस अवसर पर गंगा में स्नान नहीं किए जाने की लोगों से अपील की हुई थी। मंदिरों के दहलीज पर चढ़ाए जल, पुष्प

इधर, अन्यत्र रास्तों से गंगा तट तक पहुंची सकड़ों महिलाओं ने पहले गंगा में स्नान किया। उसके बाद गरीब ब्राह्मणों व जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दिया। इसके बाद मंदिर को बंद देखकर उसके दहलीज पर ही जल, पुष्प अर्पित कीं। इस दौरान रुकमणी देवी व मनोरमा देवी का कहना था की आज के दिन गंगा मइया की पूजा और स्नान करने का विशेष महत्व है। इसी को लेकर वे यहां पहुंची हुई थीं।

chat bot
आपका साथी