नैनो यूरिया के इस्तेमाल से होगा कम लागत में अधिक मुनाफा

बक्सर शनिवार को केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का आनलाइन संबोधन किसानों ने सुना। नया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:07 PM (IST)
नैनो यूरिया के इस्तेमाल से होगा कम लागत में अधिक मुनाफा
नैनो यूरिया के इस्तेमाल से होगा कम लागत में अधिक मुनाफा

बक्सर : शनिवार को केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का आनलाइन संबोधन किसानों ने सुना। नया भोजपुर स्थित इफको कृषि मॉल पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों किसान वर्चुअल भाषण सुनने के लिए इकट्ठा हुए। सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री अमित शाह ने किसानों को नैनो यूरिया के फायदे से अवगत कराया।

मंत्री ने कहा कि नैनो यूरिया एक तरफ कम लागत खर्च में किसानों को फसल से अधिक उत्पादन का लाभ देकर मुनाफा का अवसर प्रदान करेगा, तो दूसरी तरफ खेत को बंजर होने से बचाएगा। किसान अपने फसल पर अधिक से अधिक नैनो यूरिया का इस्तेमाल शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नैनो डीएपी भी मुहैया कराया जाएगा। इसका ट्रायल की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी खाद कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएंगे। इफको कृषि मॉल के प्रबंधक विश्वामित्र कुशवाहा ने जानकारी दी कि कृषि मॉल में नैनो यूरिया पहले से उपलब्ध है। कुछ किसानों ने इसका इस्तेमाल किया है। किसानों के तरफ से भी नैनो यूरिया का अब तक का परिणाम बहुत सही साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि आधा लीटर नैनो यूरिया का पैक 240 रुपये में उपलब्ध है। आधा लीटर नैनो यूरिया से 1 एकड़ खेत में लगे फसल पर छिड़काव करना संभव होगा। यह यूरिया खाद के अपेक्षा बाजार मूल्य में काफी सस्ता पड़ रहा है। सम्मेलन में आसपास के विभिन्न भागों से आए 150 से अधिक किसानों से भाग लिया। सम्मेलन में प्रगतिशील किसान अर्जुन सिंह नंद गोपाल पांडे सुबोध सिंह विजय शंकर सिंह अभय सिंह गणेश गुप्ता धनंजय दुबे शिबू दुबे राकेश दुबे आशुतोष राय आदि उपस्थित थे। आगत अतिथियों का स्वागत विपणन अधिकारी अमरेश पांडे ने किया।

chat bot
आपका साथी