जिले में यूरिया की कमी नहीं और न होने दी जाएगी

बक्सर इस वक्त किसानों के लिए खेती में सबसे बड़ी समस्या उर्वरक बन गई है। विभाग का दावा है कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:06 PM (IST)
जिले में यूरिया की कमी नहीं और न होने दी जाएगी
जिले में यूरिया की कमी नहीं और न होने दी जाएगी

बक्सर : इस वक्त किसानों के लिए खेती में सबसे बड़ी समस्या उर्वरक बन गई है। विभाग का दावा है कि इस साल खरीफ के लिए तय लक्ष्य 28685 एमटी लक्ष्य के आलोक में अब तक 20851 एमटी यूरिया की आपूर्ति जिले को प्राप्त हो चुकी है, तो दूसरी ओर किसानों को बिक्री केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगाने के बावजूद यूरिया नहीं मिल रही है। इस बीच किसानों के लिए सुखद समाचार है कि गुरुवार को जिले में 2616 एमटी यूरिया की रैक आने के साथ ही प्रखंडों को आवंटन भेज दिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के अनुसार जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है और न होने दी जाएगी।

इस वर्ष किसानों को धान की खेती में यूरिया के लिए खूब मारामारी करनी पड़ रही है, बावजूद इसके उन्हें उर्वरक नहीं मिल रहा है। इस संबंध में नावानगर के विनोद सिंह ने बताया कि दस बीघे में उन्होंने धान की खेती की है जिसके लिए काफी मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता है। बिक्री केंद्रों पर उतनी आपूर्ति भेजी ही नहीं जा रही है कि सबकी जरूरतें पूरी हो सके। नतीजतन यूरिया की खेप आते ही सबसे पहले लेने के लिए मारामारी करना ही पड़ जाता है। बगेन के सज्जन सिंह ने बताया कि विगत तीन दिनों से बगेन से लेकर रघनाथपुर और ब्रह्मापुर तक सभी जगह खाद के लिए दौड़ते रह गए, पर किसी भी गोदाम में खाद था ही नहीं कि मिल पाता।

रैक के आने के बाद समस्या के समाधान की उम्मीद

इधर गुरुवार को जिले में एक साथ इफको, आइपीएल ओर कोरोमंडल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर की 2616 एमटी यूरिया की रैक आने के साथ ही प्रखंडवार इसकी आपूर्ति भेजने का काम शुरू कर दिया गया। उम्मीद की जा रही है कि इस रैक के आने के बाद जिले के किसानों की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।

---------------------

इस वर्ष खरीफ के लिए जिले को 28685 एमटी यूरिया की आवश्यकता थी। इस बीच 23 सितंबर तक जिले को 20851 एमटी यूरिया की आपूर्ति प्राप्त हो चुकी है। शेष आपूर्ति भी जल्द ही आने वाली है। प्रखंडों की आवंटन सूची तैयार है। स्वीकृत आवंटन के हिसाब से सभी प्रखंडों को आपूर्ति भेज दी गई।

मनोज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी

---------------------

प्रखंडवार यूरिया आपूर्ति का आंकड़ा प्रखंड - --आच्छादन (हे. में)---इफको (एमटी में)---आइपीएल----कोरोमंडल इंटरनेशनल

बक्सर -----7829.5 --------92.67 ----------- 11.25 ----61.52

चौसा ----- 7555.5 ------- 88.00 ---------- 26.73 ----59.36

राजपुर ----21204.5 -------246.68 ---------- 108.50 ---166.40

इटाढ़ी ---- 17051.5 -------198.77 ---------- 72.50 ---134.08

डुमरांव ----11376.5 ------ 132.59 --------- 90.54 ----89.44

नावानगर ---14851.5 -------173.15 --------- 101.73 ---116.08

केसठ ---- 2076.0 ------- 24.19 --------- 19.01 ----93.28

चौगाई ---- 3166 .5 ------- 36.88 --------- 50.22 ----16.32

ब्रह्मापुर ---- 11860.5 -------138.28 --------- 36.50 ----24.88

चक्की ---- 731.5 -------- 08.3 ---------- 13.50 ----32.32

सिमरी -----3996.5 ------- 46.49 ---------- 20.48 ---05.06

chat bot
आपका साथी