दो दिन में ढाई मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, तीन सेंमी की रफ्तार जारी

बक्सर पर्वतीय इलाकों में बारिश से विगत दो दिनों से गंगा के जलस्तर में एक बार फिर काफी तेज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:52 PM (IST)
दो दिन में ढाई मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, तीन सेंमी की रफ्तार जारी
दो दिन में ढाई मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, तीन सेंमी की रफ्तार जारी

बक्सर : पर्वतीय इलाकों में बारिश से विगत दो दिनों से गंगा के जलस्तर में एक बार फिर काफी तेजी से वृद्धि का दौर शुरू है। इस बीच अपने न्यूनतम स्तर 55.14 पर पहुंचने के बाद जलस्तर में करीब ढाई मीटर तक वृद्धि हो चुकी है। शुक्रवार की शाम जलस्तर बढ़ने की रफ्तार 12 सेंमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। मौजूदा समय तीन सेंमी की रफ्तार से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है।

पिछले दिनों गंगा में आई बाढ़ के दौरान बक्सर में गंगा का जलस्तर अधिकतम 61.19 मीटर तक जाने के बाद धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गया था। इस बीच कम होते हुए गुरुवार को जलस्तर 55.14 मीटर तक नीचे आ गया था। उसके बाद जलस्तर में शुरू हुई वृद्धि अभी तक लगातार जारी है। शुक्रवार से रफ्तार में आई तेजी के बाद बक्सर में विगत दो दिनों के अंदर ढाई मीटर तक जलस्तर उपर आ गया है। इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अपराह्न तीन बजे 57.03 मीटर के बाद पिछले 24 धंटों में बक्सर में आधा मीटर तक जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार की शाम बढ़ने की रफ्तार जहां 12 सेंमी प्रति घंटा तक चली गई थी, वहीं शनिवार की सुबह से शाम तक पांच सेंमी की रफ्तार बनी रही। जबकि, रविवार को अपराह्न तीन बजे तीन सेंमी की रफ्तार से जलस्तर 57.60 मीटर पहुंच गया है। उधर इलाहाबाद में शनिवार की सुबह जलस्तर स्थिर होने के बाद अब धीमी रफ्तार के साथ कम होने लगा है, जबकि वाराणसी में अब स्थिर और गाजीपुर में फिलहाल वृद्धि जारी है। उधर कोइलवर से मिली सूचना के अनुसार वहां सोन का लगातार गंगा पर दबाव बना हुआ है। इन स्थितियों को देखते हुए अनुमान किया जाता है कि मंगलवार तक यहां भी जलस्तर कम होने लगेगा।

chat bot
आपका साथी