बक्सर पहुंची गंगा स्वच्छता की मशाल, अधिकारियों ने किया स्वागत

बक्सर गंगा घाट पर मंगलवार को गंगा मशाल यात्रा की टीम के पहुंचने पर जिला गंगा समिति द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 09:46 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 09:46 PM (IST)
बक्सर पहुंची गंगा स्वच्छता की मशाल, अधिकारियों ने किया स्वागत
बक्सर पहुंची गंगा स्वच्छता की मशाल, अधिकारियों ने किया स्वागत

बक्सर : गंगा घाट पर मंगलवार को गंगा मशाल यात्रा की टीम के पहुंचने पर जिला गंगा समिति द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गंगा मशाल की टीम के जिले में पहुंचने पर जिला प्रशासन ने टीम के स्वागत के लिए पहले से ही तैयारियां कर रखी थी। मशाल टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के उप निदेशक सुनील सिंह व कर्नल एल एन जोशी कर रहे थे। कार्यक्रम में शामिल सभी अधिकारियों ने उत्तरप्रदेश व बिहार से सटे बॉर्डर पर टीम का स्वागत किया। तत्पश्चात महादेवा घाट पर पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी आमजनों ने गंगा स्वच्छता की शपथ खाई। रामरेखा घाट के गंगा तट पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें अनुमंडल अधिकारी धीरेंद्र मिश्रा, अनुमंडल पुलिस अधिकारी गोरख राम, वनों के क्षेत्र अधिकारी प्रेम केशरी, नगर परिषद कार्यपालक एवं नमामि गंगे के नोडल पदाधिकारी आशुतोष राय, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे शैलेश कुमार राय के साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे और एनसीसी के कैडेटों ने भी हिस्सा लिया। मशाल यात्रा में शामिल यात्रियों ने बक्सर वासियों से अपील किया कि बक्सर की एक ऐतिहासिक परंपरा है। गंगा विरासत को लेकर के गंगा स्वच्छता अभियान में बक्सर वासियों का सहयोग अपेक्षित है। कहा कि बक्सर के घर घर से स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने हेतु संदेश देश स्तर पर जाने चाहिए। गंगा मशाल टीम में कुल 20 सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कथक नृत्य और हस्ताक्षर अभियान के साथ गंगा आरती का भी आयोजन श्री गंगा आरती सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाहर स आये सेना के जवानों, स्थानीय अधिकारियों ने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में दूरदराज से आये बच्चों ने गंगा के कलकल करती धाराओं के बीच धार्मिक रसधारा में खूब गोते लगाए। कार्यक्रम के बाद मशाल यात्रा के सम्मानित सदस्य पटना के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के आशुतोष राय, नमामि गंगा के गुड्डु सिंह, नेहरू युवा केन्द्र अंतर्गत नमामि गंगे परियोजना के परियोजना अधिकारी शैलेश कुमार राय, अविनाश कुमार, सोनू द्विवेदी, संजय ओझा, संजय राय के साथ कपीन्द्र किशोर, अमरनाथ पाण्डेय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों ने भी मुख्य भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी