रोहतास की सोलंकी को मात दे आरा की भावना बनी शटलर चैंपियन

बक्सर रविवार की देर रात तक चले जिला बैडमिटन ओपन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रोह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:51 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:51 PM (IST)
रोहतास की सोलंकी को मात दे आरा की भावना बनी शटलर चैंपियन
रोहतास की सोलंकी को मात दे आरा की भावना बनी शटलर चैंपियन

बक्सर : रविवार की देर रात तक चले जिला बैडमिटन ओपन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रोहतास की सोलंकी को सीधे सेट से मात देकर आरा की भावना कुमारी ने खिताब को अपने नाम कर लिया। वहीं, पुरुष एकल में यश ने प्रत्युष को सीधे अंक सेट से हराया। उसने यह प्रतिस्पर्धा 21-7, 21-10 अंक के अंतर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के पश्चात सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में अनुमंडलाधिकारी कृष्णकांत उपाध्याय, उप नगर पार्षद बबन सिंह, डॉ. एस एन सिंह, डॉ. रविशंकर राय, डॉ. एस पी सिंह, डॉ.कन्हैया मिश्र आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस दौरान आयोजक मंडल के चंदन चौबे ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने तथा उनके उत्साहवर्धन को लेकर चार अन्य खिलाड़ी (नैंशी, वंशिका, अथर्व एव प्रियांशु) को भी पुरस्कृत कर सम्मान दिया गया। यहां बता दें कि 10 वां बैडमिटन ओपन टूर्नामेंट पिछले 21 तारीख से कला भवन के इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में अन्य जिले के खिलाड़ी भी शामिल थे। जिसका दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आकाश कुमार ने किया। मैच के विनर व रनर खिलाड़ी

1. अंडर -11 (एकल) : काव्या/वीर 21-11, 18-21 एवं 21-13

2. अंडर -11 (युगल) : वीर, काव्या/आशीष, आयुष 17-21,21-16 व 21-19

3. अंडर -13 (एकल) : गगन/सुजल 21-19 एवं 21-20

4. अंडर -13 (युगल) : आदित्य, सुजल/विराट संग पार्टनर 21-10 21-8

5. सीनियर (एकल) : यश/प्रत्युष 21-7 व 21-8

6. सीनियर (युगल) : विकाश, विवेक/ऋषभ, गौरव 27-25 व 23-21

7. विमेंस (युगल) : भावना,वर्षा/पारुल,निधि 21-10 व 21-7

8. अंडर -19 (ग‌र्ल्स एकल) : भावना/सोलंकी रंजन 21-8 एवं 21-9 के अंक से हराया।

chat bot
आपका साथी