शहर में पसरा गंदगी का साम्राज्य, दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल

बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 34 वार्ड की सफाई व्यवस्था पिछले सात दिनों से ठप पड़ी है। इससे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:04 PM (IST)
शहर में पसरा गंदगी का साम्राज्य, दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल
शहर में पसरा गंदगी का साम्राज्य, दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल

बक्सर : नगर परिषद क्षेत्र के सभी 34 वार्ड की सफाई व्यवस्था पिछले सात दिनों से ठप पड़ी है। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और बदबू का साम्राज्य फैल गया है। लोग त्राहिमाम करने लगे हैं। लेकिन, सरकार अभी तक इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। नालियों में जाम लग गया है। कूड़े कचरे जहां के तहां पसरे हुए हैं। इससे आम जनों का जीना दूभर हो गया है।

घरों से निकलने वाला गन्दा पानी नाली जाम की वजह से गलियों में फैलने लगा है। इसका नजारा नया बाजार, चीनी मिल, सोहनीपट्टी समेत अन्य जगहों पर देखा जा सकता है। इधर सभी सड़कें कूड़ा कचरे से पट गई हैं। इस संबंध में उपाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि वे लोग एनजीओ के माध्यम से शहर में सफाई बहाल कराने का प्रयास किए लेकिन, संघ के कर्मी उन्हें संघ का साथ देने का हवाला देते हुए उन्हें काम करने नही दिए। एक दिन रात में 11 बजे के बाद सफाई शुरू हुआ लेकिन पुलिस ने सफाई करने से रोक दिया। अगर सुरक्षा बल मिले तो शहर की सफाई हो सकती है। हालांकि, हमारे कामगार काफी भले इंसान हैं। दो पशुओं की रामबाग में और पीपी रोड में किसी तरह मौत हो गई थी। सफाई कर्मी हड़ताल पर रहने के बाद भी। पशुओं को क्षेत्र से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किए। मजदूरों की मांग जायज है, इसमें सरकार को ध्यान देना चाहिए। सफाई कर्मियों ने पिछले भुगतान की रखी मांग

बक्सर : नगर परिषद के दैनिक व एजेंसी के साथ कार्य करने वाले सफाई कर्मियों के पिछले माह का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इधर, हड़ताल जारी है। ऐसे में मजदूर दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। उनके घरों के चूल्हे बुझने लगे हैं। ऐसे में उन्होंने एजेंसी पर बकाया राशि के भुगतान का दबाव बनाया। इसके बाद आनन-फानन में एजेंसी व मजदूरों ने नप उपाध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह के समक्ष अपनी बात रखी। इस पर उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आज कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष बात रखी गई, जिसमें उन्होंने 2 दिन के अंदर भुगतान करने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी