बक्सर के राजगढ़ में पारंपरिक तरीके से किया गया 'तौजी' का आयोजन

स्थानीय नगर स्थित राजगढ़ परिसर में शुक्रवार को विजयादशमी के अवसर पर डुमरांव राज परिवार की सदियों से चली आ रही तौजी परंपरा का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:50 PM (IST)
बक्सर के राजगढ़ में पारंपरिक तरीके से किया गया 'तौजी' का आयोजन
बक्सर के राजगढ़ में पारंपरिक तरीके से किया गया 'तौजी' का आयोजन

बक्सर : स्थानीय नगर स्थित राजगढ़ परिसर में शुक्रवार को विजयादशमी के अवसर पर डुमरांव राज परिवार की सदियों से चली आ रही तौजी परंपरा का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। इस दौरान महाराजा चंद्रविजय सिंह के नेतृत्व में अस्त्र-शस्त्रों का पूजन किया गया। राजगढ़ परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहा। इसके पूर्व डुमरांव महाराज और राज परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में श्री बांके बिहारी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। तौजी और शस्त्र पूजन के दौरान राज परिवार के सदस्य राजस्थानी पगड़ी, अचकन और पारंपरिक राजसी वेश-भूषा में दिख रहे थे। देश के सबसे पुराने राजघराने डुमरांव राज परिवार में तौजी पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। दो साल पहले महाराजा कमल सिंह के निधन और पिछले साल कोविड-19 की वजह से तौजी का आयोजन नहीं हुआ। इस बार विजयादशमी के दिन महाराजा घराने के लोग अपने राज दरबार में उपस्थित हुए। तौजी परंपरा पर राज परिवार के लोग कहीं पर भी रहते हैं तो इस दिन जरूर उपस्थित होते हैं। राज परिवार के लोग इस दिन राजसी व पारंपरिक वेश-भूषा में रहते हैं। इस वर्ष डुमरांव राज के महाराजा चंद्रविजय सिंह ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-पाठ कर दान दक्षिणा की रस्म भी अदा की गई। इस अवसर पर पुरोहित की भूमिका में बलराम मिश्र, काका जी और कृष्णमोहन मिश्र सहित राज परिवार के महाराजा कुमार शिवांग विजय सिंह, समृद्ध विजय सिंह, सुमेर विजय सिंह के अलावा गणमान्य लोगों में वंशी सिंह, डा. बालेश्वर सिंह, ब्रह्मा पांडेय, प्रभु सिंह, प्रभुनारायण पांडेय, राज सिंह, पं.शिवजी पाठक, विनय सिंह, विमलेश पांडेय, सुरेश सिंह, सोनू राय, अविनाश त्रिपाठी, किस्मत सिंह, अंबरीश पाठक, राजीव सिंह और गौतम सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी