गोपगुट के सुशील अध्यक्ष, दीपक समेत पांच बने उपाध्यक्ष

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट की जिला शाखा का आठवां जिला सम्मेलन लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक कॉलेज में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:34 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:34 PM (IST)
गोपगुट के सुशील अध्यक्ष, दीपक समेत पांच बने उपाध्यक्ष
गोपगुट के सुशील अध्यक्ष, दीपक समेत पांच बने उपाध्यक्ष

बक्सर । बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट की जिला शाखा का आठवां जिला सम्मेलन लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के सम्मानित अध्यक्ष कॉ.रामबली प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का समापन नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष के संबोधन के साथ किया गया। नई कमेटी में सुशील कुमार ¨सह को अध्यक्ष बनाया गया तो दीपक कुमार रजक समेत रेहान अहमद, नागेन्द्र राम, धनजी कुमार एवं दीनबंधु राय को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, महेन्द्र प्रसाद को सचिव तथा लवकुश ¨सह, उमाशंकर मिश्र, नीलम कुमारी, मिथिलेश कुमार ¨सह एवं सत्येन्द्र कुमार को संयुक्त सचिव तथा अवधेश कुमार राम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संघर्ष परिषद में हाजी मो.जाकिर हुसैन को अध्यक्ष, ओम प्रकाश कुमार को सचिव तथा मो.जावेद अहमद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा डॉ.सुरेन्द्र कुमार ¨सह को मुख्य संरक्षक तथा मोहम्मद कलाम को सम्मानित अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर इन सभी के अलावा संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी