बक्सर में दूसरे दिन भी नहीं दिखे सूर्यदेव, तापमान में गिरावट

बक्सर। दूसरे दिन शनिवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी पूरे दिन होती रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 09:46 PM (IST)
बक्सर में दूसरे दिन भी नहीं दिखे सूर्यदेव, तापमान में गिरावट
बक्सर में दूसरे दिन भी नहीं दिखे सूर्यदेव, तापमान में गिरावट

बक्सर। दूसरे दिन शनिवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी पूरे दिन होती रही। जानकारी के मुताबिक आज सुबह के 8:00 बजे से पूर्व तक सबसे अधिक बारिश इटाढ़ी में (106.8 मिमी.), सिमरी में (84.2 मिमी.) और सदर प्रखंड (73.2 मिमी.) अंतर्गत हुई है। वहीं, इस दौरान सबसे कम नावानगर (12.8 मिमी.) एवं केसठ (14.2 मिमी.) क्षेत्र में पानी गिरा है। जबकि, इसके बाद भी बारिश पड़ने का क्रम जारी था। इधर, लालगंज कृषि विज्ञान केंद्र के लघु तापमापी केंद्र से मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को मौसम का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री एवं अधिकतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहते रिकार्ड किया गया है।

हालांकि, जिला कृषि कार्यालय में गांधी जयंती को लेकर छुट्टी रहने के कारण जिले में हुई बारिश का औसत आंकड़ा तो प्राप्त नहीं हो सका। लेकिन, माना जा रहा है की साइक्लोन के प्रभाव में जिस कदर पिछले 36 घंटे से बादलों के बरसने का क्रम जारी है उसमें अक्टूबर माह के सामान्य अनुपात के मुकाबले दो दिनों में ही रिकार्ड बारिश हुई है। दरअसल, अक्टूबर माह का आगाज ही बारिश से हुआ है। निरंतर हो रही बारिश के कारण दो दिनों से भगवान सूर्य के भी दर्शन नहीं हुए हैं। बल्कि, इसकी वजह से दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आई है। इंसेट. पिछले 24 घंटे में प्रखंडवार बारिश 01. इटाढ़ी - 106.8 मिलीमीटर

02. सिमरी - 84.2 मिलीमीटर

03. बक्सर - 73.2 मिलीमीटर

04. चौसा - 63.6 मिलीमीटर

05. राजपुर - 60.4 मिलीमीटर

06. ब्रह्मपुर - 60.2 मिलीमीटर

07. चक्की - 54.8 मिलीमीटर

08. डुमरांव - 50.4 मिलीमीटर

09. चौगाईं - 36.4 मिलीमीटर

10. केसठ - 14.2 मिलीमीटर

11. नावानगर - 12.8 मिलीमीटर

chat bot
आपका साथी