राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छह डॉक्टर तैनात

बक्सर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए लगातार ग्रामीणों की मांग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:49 PM (IST)
राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छह डॉक्टर तैनात
राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छह डॉक्टर तैनात

बक्सर : प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए लगातार ग्रामीणों की मांग परछह नए डॉक्टरों को तैनात किया गया है। डॉक्टरों की तैनाती आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही हो चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के लिए विगत कई वर्षों से एक महिला चिकित्सक की मांग हो रही थी।

इस मांग को पूरा करते हुए डॉ.अनीषा को नियुक्त कराया गया है। इसके अलावा डॉ रतन कुमार भी इसमें योगदान कर लिए हैं। प्रखंड क्षेत्र में बने कई अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भी नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जिनमें धनसोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए डॉक्टर दिव्या सागर और डॉक्टर साधना कुमारी,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर के लिए डॉक्टर सुधीर कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में अभिनव कुमार को नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव रंजन ने बताया कि राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए कुल 13 डॉक्टरों की आवश्यकता थी। जिसमें अभी तक कुल 5 डॉक्टरों की नियुक्ति हो गई है। अभी 8 डॉक्टरों की नियुक्ति बाकी है। महिला चिकित्सक के योगदान कर लेने से क्षेत्र के अधिकतर ग्रामीण महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। पहले इस केंद्र पर आने वाली महिलाओं को वापस जाना पड़ता था।

chat bot
आपका साथी