बगेन के शुभम ने सेना में लेफ्टिनेंट बन किया जिले का नाम रौशन

बक्सर ब्रह्मापुर प्रखंड के बगेन गांव के शुभम कुमार सिंह भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:51 PM (IST)
बगेन के शुभम ने सेना में लेफ्टिनेंट बन किया जिले का नाम रौशन
बगेन के शुभम ने सेना में लेफ्टिनेंट बन किया जिले का नाम रौशन

बक्सर : ब्रह्मापुर प्रखंड के बगेन गांव के शुभम कुमार सिंह भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। 12 जून को भारतीय सैन्य एकेडमी देहरादून से पासिग आउट परेड के बाद सेना में वे कमीशंड अफसर बने। लेफ्टिनेंट बनने के बाद पठानकोट में नकी पहली पोस्टिग हुई। लेफ्टिनेंट बनने के बाद अपने जिला बक्सर में पहुंचने पर शुभम का ग्रामीणों ने बाजे गाजे से स्वागत किया। शुभम ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता सोना देवी, पिता शमशेर बहादुर सिंह व परिवार के सभी सदस्यों को दी।

उसकी सफलता से चाचा भाजपा जिला महामंत्री इंद्रजीत बहादुर सिंह और बड़े भाई विश्वजीत बहादुर सिंह समेत सभी परिजन व स्थानीय ग्रामीण गदगद है। शुभम के पिता शमशेर बहादुर सिंह एक अच्छे किसान है। शुभम ने पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट बनकर अपने खानदान सहित पूरे जिले का नाम रौशन किया है। लेफ्टिनेंट बने शुभम कुमार सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि सामाजिक एवं राजनीतिक रही है। शुभम कुमार सिंह ब्रह्मपुर प्रखंड के बगेन गांव के उस प्रतिष्ठित परिवार से तालुक रखते हैं जिस परिवार ने समाज कल्याण के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र और बगेन थाना के लिए जमीन दान दी है। शुभम की प्रारम्भिक शिक्षा बक्सर डीएवी स्कूल से कक्षा पांचवी तक हुई उसके बाद वे राजस्थान के कोटा चले गए, जहां से गुजरात के जामनगर स्थित सैनिक स्कूल में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा निकलने के बाद एनडीए की तैयारी शुरू की। वही, एनडीए पास करने के बाद पुणे में तीन साल की ट्रेनिग और एक वर्ष देहरादून में ऑफिसर ट्रेनिग पूरी करने के बाद कल यानी 12 जून को लेफ्टिनेंट बने।

chat bot
आपका साथी