श्रीराम मंदिर निधि समर्पण महाअभियान को निकली शोभायात्रा

बक्सर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने के लिए विश्व हिदू परिषद की देखरेख में र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 09:33 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण महाअभियान को निकली शोभायात्रा
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण महाअभियान को निकली शोभायात्रा

बक्सर : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने के लिए विश्व हिदू परिषद की देखरेख में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को धनसोई बाजार में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण महाअभियान के तहत शोभायात्रा निकाली गई। जंगलिया बाबा आश्रम से निकले शोभा यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज व केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम जय श्रीराम नारा लगा रहे थे।

जय श्रीराम की जयघोष के साथ निकल रही टोलियों में शामिल युवाओं में भी मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह दिख रहा था। शोभायात्रा में सबसे आगे सबके हाथों में केशरिया ध्वज लहर रहा था। उसके पीछे रथ पर डीजे बज रहा था। यात्रा का ²श्य काफी मनोहारी था और जगह जगह रोड पर पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया गया। जंगलिया बाबा आश्रम से होते हुए पूरे बाजार में भ्रमण करते यात्रा ठाकुरबाड़ी पर पहुंचकर समाप्त हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह ने कहा कि लगभग पांच वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद यह शुभ अवसर आया है। इसे आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। उन्होंने अपील की कि वह राम मंदिर के निर्माण के पुण्य के भागीदार बने। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में वे किसी को ना छोड़ें। वही इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सह महिला प्रदेश प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश प्रभारी पूनम देवी, सिद्धनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमन प्रसाद, सुरेंद्र नेता, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र पाण्डेय, अमित सिंह, वैभव यादव, कृष्णा प्रसाद, अरविन्द पासवान, लखन मल्होत्रा, धनंजय मल्होत्रा, आनन्द शर्मा, जयशंकर सिंह, भूषण सिंह, भोला कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी