थाना रोड में गोलीबारी, घटनास्थल से खोखा बरामद

बक्सर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना थाना रोड में शुक्रवार की देर शाम गोलीबारी की गई। इस स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:05 PM (IST)
थाना रोड में गोलीबारी, घटनास्थल से खोखा बरामद
थाना रोड में गोलीबारी, घटनास्थल से खोखा बरामद

बक्सर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना थाना रोड में शुक्रवार की देर शाम गोलीबारी की गई। इस संबंध में मिली सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के लिए पुलिस गई थी, पर इस मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

घटना शुक्रवार की रात करीब 9 बजे की है, जब अचानक गोली की आवाज से पुराना थाना रोड का इलाका गूंज उठा। इस बीच स्थानीय निवासी टिकू उपाध्याय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। घटना के संबंध में बताते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि गोली किसने चलाई यह पता नहीं चल सका है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात अपराधियों ने टिकू उपाध्याय के घर के पास गोलीबारी की और जब तक कोई माजरा समझ पाता तब तक अपराधी मौके से फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी तक उन्हें कोई आवेदन नहीं मिला है, जिसको लेकर पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। हालांकि, गोलीबारी की सूचना तथा घटनास्थल से बरामद खोखा की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी है।

chat bot
आपका साथी