सिमरी में 13 से लगेगा आध्यात्म का मेला

बक्सर। प्रखंड क्षेत्र के राजापुर पंचायत अंतर्गत उच्­च विद्यालय अर्जुनपुर के विशाल खेल मैदान में आगा

By Edited By: Publish:Thu, 10 Mar 2016 05:22 PM (IST) Updated:Thu, 10 Mar 2016 05:22 PM (IST)
सिमरी में 13 से लगेगा आध्यात्म का मेला

बक्सर। प्रखंड क्षेत्र के राजापुर पंचायत अंतर्गत उच्­च विद्यालय अर्जुनपुर के विशाल खेल मैदान में आगामी 13 मार्च से आयोजित श्रीमछ्वागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है। कुशल कलाकारों द्वारा जहां यज्ञस्­थल पर पूजा पंडाल को आच्­छादित करने की कवायद शुरु कर दिया गया है। वहीं, श्रीमछ्वागवत कथा मर्मज्ञ पूज्­यनीया प्राची देवी जी द्वारा दिये जानेवाले ज्ञानोपदेश के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसकी समुचित व्­यवस्­था की जा रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए चन्­द्रमा प्रसाद चैरिटेबिल ट्रस्­ट के चेयरमैन विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 13 मार्च को सुबह नौ बजे के आसपास भव्­य जलयात्रा व शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा 14 मार्च से श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरु होगा। जिसका समापन 21 मार्च को होगा।

कंस वध का आयोजन

कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन समिति द्वारा 19 मार्च को अर्जुनपुर उच्­च विद्यालय के मैदान में 50 फीट ऊंचा कंस वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय लोगों में अदम्य उत्­साह व्­याप्­त है।

दिव्­यांगों के लिए नि:शुल्­क शिविर का आयोजन

यज्ञ के दौरान नारायण सेवा संस्­थान एवं सेवा परमो धर्म ट्रस्­ट द्वारा दिव्­यांगों के इलाज हेतु नि:शुल्­क स्­वास्­थ्­य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्­सकों द्वारा जांचोपरान्­त मरीजों को मुफ्त दवा दी जाएगी।

ट्रस्­ट के माध्­यम से शुरु हुआ मिट्टी भराई

राजापुर उच्­च विद्यालय अर्जुनपुर के खेल मैदान में यज्ञ को लेकर चन्­द्रमा प्रसाद चैरिटेबिल ट्रस्­ट के माध्­यम से मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विजय कुमार मिश्र ने बताया कि यज्ञ स्­थल तक आने-जाने के लिए कच्­ची सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी