फोरलेन की धूल से बर्बाद हुई सड़क किनारे सब्जी की खेती

बक्सर फोरलेन की धूल ने भोजपुर कोठी के पास हो रही बृहद पैमाने पर सब्जी की खेती को तबाह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:53 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:53 PM (IST)
फोरलेन की धूल से बर्बाद हुई सड़क किनारे सब्जी की खेती
फोरलेन की धूल से बर्बाद हुई सड़क किनारे सब्जी की खेती

बक्सर : फोरलेन की धूल ने भोजपुर कोठी के पास हो रही बृहद पैमाने पर सब्जी की खेती को तबाह कर दिया है। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी नहीं पटाए जाने से कंपनी पीएनसी के प्रति किसानों में गहरा आक्रोश है। किसानों ने अपनी समस्या की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा सड़क निर्माण कंपनी पीएनसी के अधिकारियों को भी दी है।

सब्जी की खेती करने वाले किसान राजेश सिंह का कहना है कि उक्त जगह पर मेरा 25 बीघा में सब्जी की खेती की गई है। खेत की मालगुजारी और खाद बीज समेत लागत खर्च लाखों रुपया में है। जिसमें 20 बीघा जमीन पर नेनुआ की खेती की गई है। यह खेत निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के ठीक बगल में है। उक्त जगह पर सड़क पर निर्माण के लिए मिट्टी गिरा कर ऊंचा किया गया है। लेकिन पक्की करण नहीं होने तथा उसी मिट्टी पर वाहनों का परिचालन अनवरत जारी रहने से काफी धूल हो गया है। वर्तमान समय में तेज पछिया हवा के चलते धूल उड़ कर खेत में जा रहा है। पिछले 15 दिनों से जारी इस समस्या के चलते तीन बीघा खेत में लगा नेनुआ का पौधा पूरी तरह धूल में ढक कर नष्ट हो गया है। स्थानीय, भरत चौधरी का कहना है कि फसल को बचाने के लिए कई दफे पीएनसी कंपनी के अधिकारियों से धूल पर पानी का छिड़काव करने को कहा गया। किसान राजेश सिंह का कहना है कि तीन दिन अपने स्तर से बर्बाद होते फसल पर बचाव के लिए पानी का छिड़काव किया गया। लेकिन संसाधन की कमी के चलते रोज-रोज ऐसा करना संभव है नहीं। ऐसे में सब्जी उत्पादक किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन तथा पीएनसी का अधिकारियों से मांग किया है कि फसल का बचाव के लिए तत्काल धूल पर नियंत्रण का उपाय किया जाए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया कि मामले की मौखिक जानकारी मिली है। जल्द ही पीएनसी के अधिकारियों से इसके निदान की उपाय पर विचार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी